CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10th, 12th रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें समय और तिथि पर अपडेट
CBSE Board 10th, 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 2025 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और Umang App पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि वे समय पर नतीजे देख सकें और DigiLocker से अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकें।
CBSE Board Result 2025 Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है और उम्मीद की जा रही है कि परिणाम मई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। इस वर्ष CBSE की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस सेवाओं के माध्यम से भी ऑनलाइन देख सकेंगे।
CBSE कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएँ 2025 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक हज़ारों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इस वर्ष 42 लाख से ज़्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 24.12 लाख छात्र कक्षा 10 (Secondary) में और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12 (Senior Secondary) में थे।
CBSE 10th 12th Result 2025 Kab Aayega?
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 मई के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए, परिणाम 10 से 15 मई के बीच घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों को सीबीएसई परिणाम देखने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। जैसे ही बोर्ड रिजल्ट घोषित करेगा, उसी समय पुनर्मूल्यांकन, अंकों के सत्यापन और कम्पार्टमेंट परीक्षा की तिथियों की जानकारी भी साझा की जाएगी।
CBSE Class 10th, 12th Result 2025 Official Website: सीबीएसई रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
सीबीएसई क्लास 10th 12th रिजल्ट 2025 आधिकारिक तौर पर निम्नलिखित वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे:
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
How to Check CBSE Board 10th, 12th Result 2025: ऐसे चेक करें सीबीएसई रिजल्ट?
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2025 की घोषणा के लिए छात्र विभिन्न आधिकारिक माध्यमों से अपना परिणाम देख सकेंगे। यहां हमने आपको परिणाम देखने का आसान तरीका साझा किया हैं:
- सबसे पहले छात्र results.cbse.nic.in या cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- वहां दिए गए लिंक 'CBSE 10th Result 2025' या 'CBSE 12th Result 2025' पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड भरें।
- फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.