CDS परीक्षा (I) 2019: अपेक्षित कट ऑफ
कटऑफ वह आवश्यक या न्यूनतम स्कोर है, जो CDS की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने और अगले दौर की परीक्षा यानी SSB इंटरव्यू में अर्ह होने के लिए जरूरी है। लिखित परीक्षा के संचालन के बाद CDS परीक्षा का कट ऑफ जारी किया जाता है। उम्मीदवारों की संख्या हर साल बढ़ रही है इसलिए हर साल कट ऑफ भी बढ़ता घटता रहता है।
CDS परीक्षा (I) 2019 का अपेक्षित कट ऑफ पिछले वर्षों की तरह ही रहने वाला है और इसमें कोई ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) आदि में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए UPSC द्वारा 3 फरवरी 2019 को CDS परीक्षा 2019 (I) आयोजित की गई थी।
CDS लिखित परीक्षा पास करने के लिए कट ऑफ वह आवश्यक या न्यूनतम स्कोर है, जो अगले राउंड यानी SSB इंटरव्यू के लिए जरुरी होता है। CDS परीक्षा का कट-ऑफ लिखित परीक्षा के आयोजन के बाद जारी किया जाता है। CDS परीक्षा 2019 (I) 3 फरवरी 2019 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को CDS परीक्षा 2019 (I) के अपेक्षित कट ऑफ को जानने के लिए पिछले वर्ष के कट ऑफ के विश्लेषण को देखना चाहिए। कट ऑफ बदलता रहता है क्योंकि उम्मीदवारों की संख्या हर साल तेजी से बढ़ रही है।
CDS परीक्षा (I) 2019: अपेक्षित कट ऑफ
CDS परीक्षा 2018 (I), (II) और CDS परीक्षा 2019 (I) का कट ऑफ आधिकारिक रूप से अभी उपलब्ध नहीं है। CDS परीक्षा (I) 2019 का अपेक्षित कट ऑफ इस प्रकार है:
| IMA | INA | AFA | OTA (M) | OTA (F) |
| 128-130 | 116-118 | 136-138 | 92-95 | 92-95 |
CDS 2019 (I): Eligibility, Pattern and Syllabus
CDS की लिखित परीक्षा 300 अंकों का होता है और परीक्षा में क्वालीफाइंग स्कोर कुल अंक का 20% यानी 60 अंक है। उम्मीदवारों को CDS परीक्षा के तीनों पेपरों में अर्हता प्राप्त करने की आवश्यकता है, जिसका अर्थ है कि उम्मीदवारों को तीनों पेपरों में से प्रत्येक में 20 अंक प्राप्त करना होगा। हालांकि, 60 अंक प्राप्त करना परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को क्वालीफाइंग अंक से ज्यादा स्कोर करना होगा। SSB इंटरव्यू में न्यूनतम योग्यता 40% अंक है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दोनों चरणों में अलग से अर्हता प्राप्त करनी होगी। इसके अलावा, कट ऑफ विषय-वार या श्रेणीवार जारी नहीं किया जाता है। कट ऑफ IMA, INA, AFA और OTA के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है।
CDS परीक्षा 2018 (I), (II) और CDS परीक्षा 2019 (I) का कट ऑफ आधिकारिक रूप से अभी उपलब्ध नहीं है। पिछली परीक्षाओं का कट ऑफ नीचे दिया गया है:
| CDS Exams | Written Exam Cut Off | Final Cut Off | ||||||||
|
| IMA | INA | AFA | OTA (M) | OTA (F) | IMA | INA | AFA | OTA (M) | OTA (F) |
| 2017 (II) | 120 | 111 | 135 | 86 | 86 | 244 | 237 | 260 | 167 | 171 |
| 2017 (I) | 125 | 118 | 144 | 82 | 82 | 249 | 241 | 268 | 163 | 164 |
| 2016 (II) | 105 | 90 | 135 | 72 | 72 | 227 | 225 | 258 | 157 | 159 |
| 2016 (I) | 72 | 63 | 123 | 68 | 68 | 214 | 217 | 249 | 150 | 157 |
| 2015 (II) | 105 | 99 | 138 | 84 | 84 | 227 | 227 | 269 | 166 | 170 |
| 2015 (I) | 102 | 99 | 129 | 86 | 86 | 225 | 225 | 264 | 168 | 172 |
| 2014 (II) | 99 | 93 | 129 | 86 | 86 | 224 | 224 | 257 | 168 | 170 |
| 2014 (I) | 99 | 99 | 129 | 78 | 78 | 222 | 222 | 250 | 159 | 160 |
| 2013 (II) | 111 | 111 | 135 | 76 | 76 | 231 | 231 | 266 | 158 | 160 |
7 Smart Tips to Crack CDS 2019 (I)
CDS की लिखित परीक्षा में कट ऑफ का ट्रेंड

CDS के अंतिम कट ऑफ का ट्रेंड

पिछले वर्ष के कट ऑफ़ का विश्लेषण उम्मीदवारों को परीक्षा में सुरक्षित स्कोर के बारे में बताता है। लिखित परीक्षा न केवल SSB इंटरव्यू का प्रवेश द्वार है बल्कि यह उम्मीदवारों के चयन के लिए जरुरी कुल अंक को बेहतर बनाने में भी मदद करती है।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.