CG Home Guard PET Result 2024 OUT: छत्तीसगढ़ होमगार्ड विभाग ने वर्ष 2024 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। पीईटी में पास होने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 2215 होम गार्ड पदों को भरना है।
Chhattisgarh Home Guard Result 2024 Download Link
सीजी होम गार्ड पीईटी रिजल्ट 2024 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार आसानी से firenoc.cg.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके होम गार्ड फिजिकल टेस्ट रिजल्ट देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ होमगार्ड रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
CG Home Guard PET Result 2024 Link |
CG Home Guard Result 2024: सीजी होमगार्ड रिजल्ट का अवलोकन
छत्तीसगढ़ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने सितंबर-अक्टूबर 2024 में होम गार्ड फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया था। फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) क्वालिफाइंग टेस्ट है, इस चरण को पास करने वाले उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। सीजी नगर सैनिक फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भर्ती संगठन का नाम | छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं |
पद का नाम | होम गार्ड (नगर सैनिक) |
रिक्त पद | 2215 |
सीजी होम गार्ड पीईटी रिजल्ट 2024 | जारी हुआ |
आधिकारिक वेबसाइट | https://firenoc.cg.gov.in/ |
CG Home Guard Result 2024 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार अपने परिणाम देखने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgstate.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर Click on the given link for information about students selected for written examination के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या पंजीकरण विवरण आवश्यकतानुसार दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation