CGPSC Answer Key 2024 Out: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने 18 फरवरी 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर सीजीपीएससी उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी है। दोनों पेपरों के लिए सीजीपीएससी प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2024 (सामान्य अध्ययन के लिए पेपर 1 और जनरल एप्टीट्यूड के लिए पेपर 2) अब डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
उत्तर कुंजी में सभी प्रश्नों के सही उत्तर भी शामिल हैं। एक बार सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद आप अनुमानित परीक्षा अंकों की गणना कर सकते हैं। इस लेख में सीजीपीएससी प्रीलिम्स रिस्पॉन्स शीट 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
CGPSC Prelims Answer Key 2024 Link
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 को आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीजीपीएससी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
इस लिंक से डाउनलोड करें उत्तर कुंजी |
CGPSC Answer Key 2024 Out: सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा हाइलाइट
सीजीपीएससी द्वारा पुलिस सेवा/सिविल सेवा के 242 पदोंके लिए सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी और हजारों उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू है। सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के बारे में सबी विवरण यहां देखें:
सीजीपीएससी उत्तर कुंजी 2024 | |
संगठन का नाम | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) |
पद का नाम | पुलिस सेवा/सिविल सेवा |
रिक्त पदों की संख्या | 242 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख | 18 जनवरी 2024 |
आपत्ति उठाने की तिथियां | 19 से 27 फरवरी 2024 |
प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 11 फरवरी 2024 |
मार्किंग स्कीम | 2 अंक |
नेगेटिव मार्किंग | 0.33 अंक |
आधिकारिक वेबसाइट | www.psc.cg.gov.in |
CGPSC Answer Key 2024 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप को फॉलो करके आप अपनी सीजीपीएससी प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.psc.cg.gov.in/) पर जाएं।
- "परीक्षा" टैब पर क्लिक करें और "प्रारंभिक परीक्षा" चुनें।
- "उत्तर कुंजी" लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
जो उम्मीदवार सीजीपीएससी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 19 से 27 फरवरी 2024 तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए, आपको प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ उचित प्रमाण या दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल साइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation