CGPSC State Service Prelims Result 2024 Out: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) प्रारंभिक 2024 परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। मुख्य दौर के लिए प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3597 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
परिणाम अब आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने 11 फरवरी, 2024 को राज्य भर में राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) प्रारंभिक 2024 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
CGPSC State Service Prelims Result 2024: डाउनलोड लिंक
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध है। वैकल्पिक रूप से हमने नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट प्रारंभिक परीक्षा परिणामल 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
CGPSC Prelims Result 2024 Direct Link |
psc.cg.gov.in Result 2024: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम हाइलाइट
राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) के तहत 242 विभिन्न पदों के लिए भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 जारी कर दिया है। आप परीक्षा से संबंधित सभी विवरण नीचे दी तालिका में देख में सकते हैं।
संगठन का नाम | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) |
पद का नाम | राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा |
परीक्षा तिथि | 11 फ़रवरी 2024 |
पदों की संख्या | 242 |
उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं | 3597 |
मुख्य परीक्षा | 24 से 27 जून, 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://psc.cg.gov.in/ |
CGPSC Prelims Result 2024 डाउनलोड कैसे करें?
सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए चरण यहां देख सकते हैं:
- अपने ब्राउज़र में "https://psc.cg.gov.in/" खोलें।
- "Result" टैब पर क्लिक करें।
- "preliminary exam result" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि निर्दिष्ट फ़ील्ड में दर्ज करें।
- "Search" बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation