CSBC Bihar Police Vacancy 2026: बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल के 83 पदों पर अधिसूचना जारी
CSBC Bihar Police Special Branch Constable Vacancy 2026: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। सीएसबीसी, बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल के 83 पदों पर अधिसूचना जारी। आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया में दौड़ने या कूदने जैसी किसी भी शारीरिक क्षमता परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।
CSBC Bihar Police Vacancy 2026: केंद्रीय चयन पर्षद् (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस विशेष शाखा में कांस्टेबल के पद पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत सामान्य ड्यूटी क्लोज कैडर के कुल 83 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 12वीं पास योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 6 फरवरी से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 मार्च, 2026 तक तय की गई है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में दौड़ने या कूदने जैसे किसी भी शारीरिक क्षमता परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण के आधार पर पूरा किया जाएगा।
CSBC Bihar Police Vacancy 2026: अधिसूचना
बिहार पुलिस विशेष शाखा में निकाली गई भर्ती 2026 के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक माप परीक्षण शामिल होगा। इसके लिए कोई साक्षात्कार नहीं होगा। उम्मीदवारों की आयु की गणना मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण पत्र में उल्लिखित जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य विवरणों के लिए उम्मीदवार नीचे दिए अधिसूचना को देख सकते हैं।
| CSBC बिहार पुलिस विशेष शाखा में कांस्टेबल भर्ती 2026 अधिसूचना |
CSBC Bihar Police Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण
सीएसबीसी बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल भर्ती 2025 के जरिए कुल 83 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार संबंधित भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण | केंद्रीय चयन पर्षद् (CSBC) |
| शाखा | बिहार पुलिस विशेष शाखा |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| पद का नाम | कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी क्लोज कैडर) |
| आवेदन की तिथि | 6 फरवरी से 5 मार्च, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://csbc.bihar.gov.in |
Check: EMRS Cut off 2026: टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के कट ऑफ मार्क्स
CSBC Bihar Police Vacancy 2026: पात्रता मानदंड
बिहार पुलिस विशेष शाखा भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। इसके लिए उम्मीदवारों को किसी मान्या प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु की गणना उनके प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।
CSBC Bihar Police Vacancy 2026: श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या
विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी क्लोज कैडर) के कुल 83 रिक्त पद भरे जाएंगे। जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षण भी शामिल है। श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल भी देख सकते हैं।
| वर्ग का नाम | महिलाओं के लिए आरक्षित पद | कुल पदों की संख्या |
| जनरल | 34 | 12 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 08 | 03 |
| अनुसूचित जाति | 13 | 05 |
| अनुसूचित जनजाति | 01 | 00 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 15 | 05 |
| पिछड़ा वर्ग | 10 | 04 |
| पिछड़े वर्ग की महिलाएं | 02 | 00 |
| कुल पदों की संख्या | 83 | 29 |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.