CTET December 2024 Notification OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर CTET दिसंबर 2024 अधिसूचना पीडीएफ जारी कर दी है। उम्मीदवार जो इच्छुक है और आवेदन करना चाहते हैं, वे 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
ये भी पढ़ें: CG Forest Guard Admit Card 2024
CTET 2024 Notification PDF
CTET दिसंबर 2024 अधिसूचना पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार CTET पेपर I और II के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पहले अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें उल्लिखित आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता के बारे में पढ़ें, उसके बाद ही करें। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से सीटेट अधिसूचना 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET 2024 Notification PDF Download Link |
CTET December 2024 Notification का अवलोकन
CTET 2024 परीक्षा 01 दिसंबर 2024 को देश भर में आयोजित की जाएगी। न्यूनतम पात्रता रखने वाले उम्मीदवार CTET 2024 दिसंबर परीक्षा में भाग ले सकते हैं। सीटेट दिसंबर नोटिफिकेशन 2024 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:
संचालन प्राधिकरण का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
परीक्षा का नाम | सीटेट दिसंबर नोटिफिकेशन परीक्षा 2024 |
परीक्षा तिथि | 01 दिसंबर, 2024 |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवृत्ति | वर्ष में दो बार |
आधिकारिक साइट | ctet.nic.in |
CTET 2024 की महत्वपूरण तिथियां
सीटीईटी अधिसूचना 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम के साथ अपलोड कर दिया गया है। CTET दिसंबर 2024 परीक्षा 01 दिसंबर 2024 को देश के विभिन्न केद्रों पर आयोजित की जाएगी। आप नीचे दी गई तालिका में CTET 2024 दिसंबर परीक्षा से संबंधित आधिकारिक तिथियां देख सकते हैं।
सीटीईटी अधिसूचना 2024 जारी | 17 सितंबर 2024 |
सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भरने की तिथि (CTET Application Form 2024) | 17 सितंबर 2024 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2024 (रात 11:59 बजे) |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2024 (रात 11:59 बजे) |
बैंक द्वारा शुल्क भुगतान का अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2024 (रात 11:59 बजे) |
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 | नवंबर 2024 का अंतिम सप्ताह |
सीटीईटी परीक्षा तिथि 2024 | 01 दिसंबर 2024 (रविवार) |
CTET 2024 के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड क्या है?
CTET 2024 पात्रता मानदंड पेपर 1 और 2 दोनों के लिए अधिसूचना में जारी की गई है। उम्मीदवार जो आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता जैसी CTET दिसंबर 2024 पात्रता को पूरा करते हैं, वे सीटेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CTET 2024 Age Limit: आयु-सीमा
सीटीईटी 2024 दिसंबर एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भरने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
CTET 2024 Educational Qualification: शैक्षिक योग्यता
CTET 2024 दिसंबर दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए होगा। सीटीईटी पेपर I के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। सीटीईटी पेपर II में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
CTET December 2024 Apply Online Link
उम्मीदवार जो पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे नीचे दिए लिंक के माध्यम से सीटेट दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CTET December 2024 Apply Link (Active) | यहां क्लिक करें |
CTET 2024 Application Fee: कितनी देनी होगी आवेदन फीस
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सीटीईटी आवेदन शुल्क 2024 का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम के जरिए किया जाएगा।
वर्ग | सीटीईटी पेपर I | सीटीईटी पेपर II |
अनारक्षित श्रेणी | 1000 रुपये | 1200 रुपये |
आरक्षित श्रेणी | 500 रुपये | 600 रुपये |
सीटीईटी 2024 चयन प्रक्रिया क्या है?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को CTET परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित होने के लिए 60% से अधिक या बराबर अंक प्राप्त करने होंगे।
CTET 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
CTET 2024 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी पेपर 1 और 2। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित होता है जो कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। उम्मीदवारों के पास पेपर-I और पेपर II दोनों के लिए आवेदन करने का विकल्प भी है। पेपर I और पेपर II दोनों में पूछे जाने वाले प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। CTET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने होंगे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल मार्क्स |
---|---|---|
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation