CTET Result 2026: सीटीईटी रिजल्ट ctet.nic.in पर होगा जारी, यहां मिलेगा स्कोरकार्ड Direct Link

Last Updated: Mar 19, 2026, 18:37 IST

CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है, जिसका इंतजार लाखों उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थी ctet.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज कर आसानी से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

CTET रिजल्ट 2026 चेक करें
CTET रिजल्ट 2026 चेक करें

CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटेट (CTET) फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जबकि बिहार के दो केंद्रों पर यह परीक्षा 1 मार्च को भी आयोजित हुई थी।

इससे पहले, सीबीएसई ने 12 मार्च को CTET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की OMR आंसर शीट की स्कैन कॉपी जारी की थी। अभ्यर्थियों को 15 मार्च तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। अब सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके आधार पर ही रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जाएगा।

CTET Result 2026 Download Link

CTET फरवरी 2026 का रिजल्ट और स्कोरकार्ड, पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधे वेबसाइट पर जा सकते हैं या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे ही CTET रिजल्ट घोषित होगा, इस लेख में डायरेक्ट लिंक अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि उम्मीदवार आसानी से अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकें।

CTET Result 2026 for Paper 1 and 2: सीटीईटी फरवरी परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट्स 

सीटीईटी रिजल्ट 2026 जल्द ही ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसमें उम्मीदवारों द्वारा CTET फरवरी 2026 परीक्षा में प्राप्त अंक दिखाई देंगे। उम्मीदवार सीटेट 2026 परिणाम से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026

संस्करण (Edition)

21वां संस्करण

आयोजन करने वाली संस्था का नाम

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)

सीटीईटी परीक्षा तिथि

7 और 8 फरवरी 2026

पुनः परीक्षा तिथि

1 मार्च 2026 (वैशाली, बिहार के 2 केंद्रों पर)

परीक्षा का मोड

ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)

पेपर

पेपर 1 (कक्षा 1–5) और पेपर 2 (कक्षा 6–8)

आधिकारिक वेबसाइट

ctet.nic.in

सीटीईटी रिजल्ट 2026

अप्रैल 2026 (संभावित)

सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता

आजीवन 

CTET Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके सीटीईटी फरवरी परीक्षा के परिणाम 2026 देख सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर “CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना रोल नंबर के साथ अन्य जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।

  • आपका CTET 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें अपना स्कोर चेक करें।

  • अंत में रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें।

CTET 2026 के लिए मिनिमम क्वालीफिकेशन मार्क्स क्या है?

सीटीईटी परीक्षा रिजल्ट 2026 में जो उम्मीदवार क्वालिफाइंग मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में पास माना जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक हासिल करने होंगे, जबकि अन्य वर्गों (SC, ST, OBC, PwD) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55% हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 19, 2026, 18:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News