5390 कॉन्सटेबल पदों के लिए 21 नवंबर तक होंगे आवेदन, ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयपुर ने कॉन्स्टेबल के 5390 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं.
कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयपुर ने कॉन्स्टेबल के 5390 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर 21 नवंबर, 2017 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
- ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 21 नवंबर, 2017 को रात 12.00 बजे तक
राजस्थान पुलिस, जयपुर में पदों का विवरण:
कॉन्स्टेबल: 5390 कुल पद
- कॉन्स्टेबल (सामान्य): 4684 पद
- कॉन्स्टेबल (सामान्य – टीएसपी/ सहरिया क्षेत्र): 402 पद
- कॉन्स्टेबल (ड्राईवर): 304 पद
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद के लिए वेतनमान एवं पेंशन:
- रु. 5200 – 20200 + रु. 2400 ग्रेड वेतन एवं नियमानुसार अन्य भत्ते.
- चयनित/ नियुक्त होने वाले कॉन्स्टेबलों के लिए राज्य सरकार द्वारा दिनांक 1.1.2004 से निर्धारित की गई अंशदायी पेंशन योजना लागू होगी.
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ शारीरिक दक्षता परीक्षा/ कौशल परीक्षा में उनके प्रदर्शन/ मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद के लिए परीक्षा शुल्क:
- सामान्य एवं ओबीसी/ अन्य राज्यों के एससी/ एसटी: रु. 400/-
- एससी/ एसटी: रु. 350/- (केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए)
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार ने अपने जिला/ यूनिट या बटालियन के अनुसार निर्धारित किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 8 वीं/ 10वीं/ 12 वीं कक्षा पास की हो या उनके पास समकक्ष योग्यता हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद के लिए शारीरिक एवं चिकित्सीय मापदंड:
उम्मीदवार इस सम्बन्ध में जानकरी प्राप्त करने के लिए नीचे दिया गया लिंक देख सकते हैं.
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद के लिए आयु सीमा: (1 जनवरी, 2018 के अनुसार)
- कॉन्स्टेबल सामान्य/ ऑपरेटर: 18 – 23 वर्ष.
- कॉन्स्टेबल ड्राईवर: 18 – 26 वर्ष.
- सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है.
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर 21 नवंबर, 2017 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.
