MBBS डॉक्टर से बनीं IAS, मेहनत से लिखी सफलता की नई दास्तान

Last Updated: Feb 16, 2026, 18:28 IST

कभी-कभी जीवन में जितना आपको मिल गया, उससे ही आपको संतुष्ट नहीं होना चाहिए। हो सकता है कि एक बेहतर अवसर आपकी तलाश में हो। अंकुर लाठर की कहानी भी कुछ यही कहती है, जिन्होंने एमबीबीएस डॉक्टर बनने के सपने को छोड़ देश सेवा की राह चुनी है। अंकुर साल 2016 बैच की आईएएस है। 

Ankur Lather IAS Story
Ankur Lather IAS Story

Ankur Lather IAS Story: भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा की गिनती सबसे कठिन एग्जाम में शुमार होती है। इसमें कुल तीन चरण होते हैं, जिन्हें क्लियर की करने के बाद ही आप IAS, IPS और IFS बन पाते हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत और सही दिशा की जरूरत होती है क्योंकि चंद ही अभ्यर्थियों को इसमें सलेक्शन हो पाता है। 

अंकुर लाठर ने यूपीएससी का एग्जाम किया क्रैक

अंकुर लाठर ने कड़ी मेहनत और जज्बे के बूते यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर लिया। उनकी यूपीएससी एग्जाम में 77 रैंक आई है। अंकुर हरियाणा के हिसार जिले के राजगढ़ गांव की रहने वाली हैं। हालांकि, उनकी गिनती सबसे तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती है। 

अंकुर लाठर के पिता है पशु चिकित्सक 

अंकुर लाठर के पिता का नाम करण सिंह लाठर है, जो पेशे से पशु चिकित्सक है। अंकुर ने IAS बनने से पहले पीएमटी टेस्ट पास कर एम्स दिल्ली से एमबीबीएस किया और एम्स में दो साल तक अपनी सेवाएं, लेकिन दिल में देश प्रेम के चलते उन्होंने सिविली सेवा की राह अपना ली। 

अंकुर पढ़ाई में थी तेज

अंकुर ने बचपन से ही अपने पिता को सेवा भाव से काम करते देखा, जिससे उन्हें भी डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली, जो आगे चलकर देश सेवा के जुनून में बदल गया। अंकुर शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही है। उनके 10वीं में 94 प्रतिशत अंक और 12वीं में 91 प्रतिशत अंक आए थे।  

अंकुर ने दिल्ली एम्स में MBBS में लिया दाखिला 

अंकुर ने अपनी 10वीं और 12वीं सीबीएसई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने MBBS के लिए एंट्रेंस एग्जाम दिया और वह सफल हो गई और अंकुर को दिल्ली के एम्स में MBBS में दाखिला मिल गया। डिग्री लेने के बाद उन्होंने डॉक्टरी के करियर को छोड़ UPSC की तैयारी करना शुरू कर दिया। 

अंकुर की यूपीएससी में आई 77 रैंक 

साल 2013 में अंकुर ने यूपीएससी का एग्जाम दिया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 2016 में फिर से यूपीएससी सीएसई की परीक्षा दी और वह सफल हो गई। यूपीएससी में 77 रैंक हासिल कर वह IAS बन गई। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 16, 2026, 18:28 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News