DRDO CVRDE भर्ती 2018, 127 अप्रेंटिस पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
डीआरडीओ कॉम्बैट व्हीकल रिसर्च & डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (डीआरडीओ सीवीआरडीई), अवादी, चेन्नई ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं.
डीआरडीओ कॉम्बैट व्हीकल रिसर्च & डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (डीआरडीओ सीवीआरडीई), अवादी, चेन्नई ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. एक्स-आईटीआई उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर.
रिक्ति विवरण:
कुल पद- 127
कारपेंटर- 2 पद
कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)- 25 पद
ड्राफ्ट्समैन (मेकेनिकल)- 8 पद
इलेक्ट्रीशियन- 22 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स- 3 पद
फिटर- 35 पद
मशीनिस्ट- 12 पद
मेकेनिक (मोटर व्हीकल)- 8 पद
टर्नर- 6 पद
वेल्डर- 6 पद
स्टाइपेंड:
कारपेंटर, ओपीए & वेल्डर के लिए- 10739 रुपया प्रति माह.
अन्य ट्रेड के लिए- 11582 प्रति माह.
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता-
पूर्व-आईटीआई उम्मीदवारों को कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) और वेल्डर ट्रेड को छोड़कर कम से कम दो साल की अवधि के साथ कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से विधिवत एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पास आउट होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया:
चयन पर्सनल इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर ऑफिसियल वेबसाइट www.rac.gov.in से आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क:
30 रुपया
यह भी पढ़ें: सामान्य ज्ञान क्विज
इस नौकरी को पाने के लिए पढ़ें करेंट अफेयर्स