EMRS Recruitment 2023 Notification Out: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 38,800 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल emrs.tribal.gov.in के माध्यम से EMRS भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह उन युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक आधिकारिक साइट पर आवेदन लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। एक बार लिंक एक्टिव हो जाने के बाद, उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
EMRS भर्ती अधिसूचना पीडीएफ लिंक
हाल ही में, NESTS ने प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT, TGT, आर्ट टीचर, म्यूजिक टीचर, PET, लाइब्रेरियन, काउंसलर और अन्य EMRS स्टाफ पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से ईएमआरएस भर्ती अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
EMRS Recruitment 2023 Notification PDF |
EMRS Recruitment 2023 के बारे में हाइलाइट्स
पदों पर आवेदन करने से पहले ईएमआरएस भर्ती 2023 के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आप इस भर्ती अभियान के बारे में नवीनतम जानकारी यहां देख सकते हैं।
कंडक्टिंग बॉडी | नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) |
पदों का नाम | टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद |
रिक्त पदों की संख्या | 38480 |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख | सूचित किया जाएगा |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) |
परीक्षा की अवधि | 3 घंटे |
आधिकारिक वेबसाइट | https://recruitment.nta.nic.in। |
वैकेंसी डिटेल
EMRS भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, कुल 38480 पदों पर भर्ती की जाएगी। आप पोस्ट-वार वैकेंसी डिटेल नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
पद का नाम | पदों की संख्या |
प्रिंसिपल | 740 |
वाइस प्रिंसिपल | 740 |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर | 8140 |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस) | 740 |
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर | 8880 |
आर्ट टीचर | 740 |
म्यूजिक टीचर | 740 |
फिजिकल एजुकेशन टीचर | 1480 |
लाइब्रेरियन | 740 |
स्टाफ नर्स | 740 |
होस्टल वार्डन | 1480 |
अकाउंटेंट | 740 |
कैटरिंग असिस्टेंट | 740 |
चौकीदार | 1480 |
कुक | 740 |
काउंसलर | 740 |
ड्राइवर | 740 |
इलेक्ट्रीशियन कम-प्लम्बर | 740 |
माली | 740 |
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | 1480 |
लैब अटेंडेंट | 740 |
मेस हेल्पर | 1480 |
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | 740 |
स्वीपर | 2220 |
कुल | 38480 |
आवेदन शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में ईएमआरएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान का पूरा विवरण देख सकते हैं।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
एससी / पीडब्ल्यूडी / एसटी के लिए | 0/- रुपये |
प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों के लिए | 2000/- रुपये |
पीजीटी और टीजीटी के पदों के लिए | 1500/- रुपये |
आयु-सीमा
एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती 2023 के तहत न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष है। सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
EMRS Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
चरण 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर दिख रहे Online टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: अब Registration वाले टैब पर क्लिक करें।
चरण 4: नाम और फोन नंबर डाल कर खुद को रजिस्ट्रर करें।
चरण 5: इसके बाद ईएमआरएस भर्ती 2023 के लिए लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
चरण 6: आवेदन फॉर्म को भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 7: अंत में फॉर्म को सबमिट करें और EMRS रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए NESTS के आधिकारिक पोर्टल पर जाने की सलाह दी जाती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation