दो दिन शेष: फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया में वॉचमैन की 860 नौकरियां, 8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी
फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (FCI) ने पंजाब राज्य में वॉचमैन के 860 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार 27 सितंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक केवल ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.
फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (FCI) ने पंजाब राज्य में वॉचमैन के 860 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार 27 सितंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक केवल ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 21 अगस्त, 2017 को सुबह 10.00 बजे
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 सितंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 27 सितंबर, 2017
- वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे: एग्जाम की तिथि से 15 दिन पहले
- लिखित परीक्षा की तिथि: वेबसाइट पर घोषित की जायेगी.
FCI में पदों का विवरण:
- पद का नाम: वाचमैन
- पदों के कुल संख्या: 860 पद
उम्मीदवार पदों का श्रेणीवार विभाजन नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
FCI में वाचमैन के पद के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार ने 8 वीं कक्षा पास की हो.
FCI में वाचमैन के पद के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ शारीरिक सहनशीलता परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
FCI में वाचमैन के पद के लिए वेतनमान:
- रु. 8100 – 18070/- (पूर्व संशोधित, S - 1)
FCI में वाचमैन के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा: (1.8.2017 को)
- 18 वर्ष.
सभी अरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
FCI में वाचमैन के पद के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 27 सितंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक केवल ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक या FCI की वेबसाइट www.fcipunjabapply.com से देख सकते हैं.
FCI में वाचमैन के पद के लिए आवेदन शुल्क:
रु. 250/- + बैंक चार्ज.