GSRTC Conductor Driver Bharti 2023: गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने कंडक्टर और ड्राइवरों के सात हजार से अधिक पदों भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। GSRTC भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, ड्राइवरों के लिए कुल 4062 पद और कंडक्टरों के लिए कुल 3342 पद भरे जाएंगे। 12वीं परीक्षा पास उम्मीदवार GSRTC भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंडक्टर और ड्राइवर के पदों के लिए 07 अगस्त से 06 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
GSRTC Conductor Driver Bharti 2023 अधिसूचना PDF
उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं, वे नीचे दी तालिका से GSRTC कंडक्टर,ड्राइवर भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
GSRTC कंडक्टर अधिसूचना पीडीएफ | |
GSRTC ड्राइवर अधिसूचना पीडीएफ |
GSRTC Conductor Bharti 2023 के बारे में हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका से GSRTC ड्राइवर कंडक्टर भर्ती 2023 के बारे में सभी नवीनतम अपडेट चेक कर सकते हैं:
संगठन का नाम | गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम |
कुल रिक्तियां | 7404 |
पोस्ट का नाम | ड्राइवर और कंडक्टर |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 06 सितम्बर 2023 |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं कक्षा पास |
ड्राइवर के लिए आयु सीमा | 25 से 34 |
कंडक्टर के लिए आयु सीमा | 18 से 34 |
वेतन | 18,500 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://gsrtc.in |
GSRTC Driver Conductor Bharti 2023 link |
GSRTC Conductor Driver Bharti 2023 Date की महत्वपूर्ण तिथियां
GSRTC ड्राइवर कंडक्टर भर्ती 2023 अधिसूचना के साथ ही महत्वपूर्ण तिथियां जारी की है। जो नीचे दी तालिका में उपलब्ध है।
आयोजन | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 7 अगस्त, 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 6 सितंबर, 2023 |
परीक्षा तिथि | अभी घोषित नहीं हुई है |
GSRTC Conductor Driver Bharti 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को देख कर GSRTC कंडक्टर ड्राइवर भर्ती 2023 के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- GSRTC की आधिकारिक वेबसाइट https://gsrtc.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर "Recruitment" टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद "Apply Online" बटन पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म को भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को जमा करें।
- अंत में, GSRTC कंडक्टर ड्राइवर आवेदन फॉर्म 2023 एक प्रिंट करें।
GSRTC कंडक्टर ड्राइवर आवेदन शुल्क 2023
- 309/- रुपये (सामान्य के लिए: 250/- रुपये + शुल्क और अन्य श्रेणी के लिए 59/- रुपये जमा करने होंगे।
- ड्राइविंग टेस्ट के लिए - 250/- रुपये देने होंगे।
GSRTC कंडक्टर ड्राइवर आयु सीमा 2023
- न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
Comments
All Comments (0)
Join the conversation