HBSE Board 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद छात्र अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की कॉपी चेकिंग और मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजर चुकी है। अब किसी भी समय रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
HBSE Board 10th Result 2025 LIVE: कैसे चेक करें हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट?
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज के Notice Section में 10वीं रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
स्टेप 3: लिंक को क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालें
स्टेप 4: रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ में एक कॉपी अपने पास रख लें।
Haryana Board 10th Result On SMS: मैसेज के जरिए चेक करें हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार हैवी ट्रैफिक के कारण साइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में परेशान होने की वजह आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको SMS एप्लीकेशन पर जाकर RESULTHB10 (स्पेस) रोल नंबर) टाइप करना होगा। इसके बाद मैसेज को 56263 पर भेज दें।
Haryana Board 10th Result: कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च के बीच में आयोजित हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट थोड़ा लंबा हो सकता है, क्योंकि HBSE मई के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है।
Haryana Board Result Marksheet: मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कुछ जरूरी डिटेल्स चेक करने की आवश्यकता है।
1. | पूरा नाम |
2. | रोल नंबर |
3. | रजिस्ट्रेशन नंबर |
4. | स्कूल का नाम और कोड |
5. | सब्जेक्ट के अनुसार अंक |
6. | डिवीजन |
Haryana Board 10th Result Out: यहां चेक करें पिछले तीन सालों का रिजल्ट
साल 2024: हरियाणा बोर्ड में पिछले साल 95 प्रतिशत बच्चों पास हुए थे, जिसमें ज्यादातर लड़कियां थी।
साल 2023: साल 2023 में पासिंग परसेंटेज 65% था, जिसमें लड़कियों की तुलना में लड़कों में बाजी मारी थी।
साल 2022: हरियाणा बोर्ड में 73% छात्र पास हुए थे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation