Haryana Police Constable Result 2024: हरियाणा पुलिस विभाग ने कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। PST में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। पीएसटी में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे, जो संभवतः शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए 6,000 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार अगले चरण की लिखित परीक्षा 25 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट admitcard0106.hryssc.Com पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
HSSC PST Result 2024 OUT at hssc.gov.in
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल पद के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का परिणाम जारी कर दिया है। शारीरिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी hssc.gov.in पर जाकर हरियाणा PST परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
संगठन का नाम | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) |
पद का नाम | कांस्टेबल |
रिक्तियों की संख्या | 6000 |
रिजल्ट जारी करने की तिथि | 22 अगस्त 2024 |
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2024 (शारीरिक परीक्षण) | 01 से 8 अगस्त 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hssc.gov.in/ |
Haryana Police Constable Result 2024 Download Link
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 अगस्त 2024 में, PST के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची देखने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल फिजिकल रिजल्ट 2024 को देखने और डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर खोजकर HSSC कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए अपनी योग्यता स्थिति देख सकते हैं।
Haryana PST Selection List 2024 PDF |
इसके अलावा, उम्मीदवारों की जानकारी के लिए यह भी बताया जाता है कि लिखित परीक्षा 25.08.2024 को (कैट. नंबर 1 और कैट. 2 दोनों के लिए) कुरुक्षेत्र, करनाल और पंचकूला में सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी उसी के अनुसार रखें। एडमिट कार्ड जल्द ही लिंक - https://admitcard0106.hryssc.com पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनोड कैसे करें?
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST रिजल्ट 2024 को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी किया गया है। यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिन्होंने भर्ती परीक्षा दी थी। इस रिजल्ट में उम्मीदवारों का फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में प्रदर्शन दर्शाया गया है। रिजल्ट कैसे चेक करें, जानें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा।
- नोटिफिकेशन सेक्शन: वेबसाइट पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
- PST रिजल्ट लिंक: आपको यहां हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- अपने विवरण दर्ज करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- रिजल्ट देखें: सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट में क्या जानकारी होगी:
- आपका नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा में प्राप्त अंक
- क्वालीफाई/डिसक्वालीफाई का स्टेटस
Comments
All Comments (0)
Join the conversation