HBSE 10th Result 2026 Roll Number: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट bseh.org.in पर, छात्र मिनट से पहले देखें मार्कशीट
HBSE 10th Result 2026 OUT: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी। लिंक एक्टिव, छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट चेक करें। इस साल करीब 2.78 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट देखने के लिए “Secondary Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। परीक्षा में 89.06% छात्र पास हुए है, इस साल कुल 2,76,640 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 89.60 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, भिवानी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया।
HBSE 10वीं रिजल्ट 2026 OUT: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस साल करीब 2.78 लाख विद्यार्थियों ने HBSE 10वीं की परीक्षा दी थी, जो 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थीं। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से सबसे पहले अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रीक्षा में 89.06% छात्र पास हुए है.
hbse 10th result topper: भिवानी की दीपिका ने नाम किया रौशन
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में भिवानी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। इस साल टॉप-3 मेरिट लिस्ट में कुल 16 छात्रों ने जगह बनाई। छात्रों के शानदार प्रदर्शन से भिवानी जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन हुआ।
HBSE 10th Result 2026: ये है राज्य के 10वीं के होनहार टॉपर्स
| स्थान | छात्र/छात्रा का नाम | जिला | अंक |
|---|---|---|---|
| पहला | दीपिका | भिवानी | 499 |
| दूसरा | रोनक | चरखी-दादरी | 498 |
| दूसरा | खुशी | हिसार | 498 |
| दूसरा | अंतु | हिसार | 498 |
| दूसरा | दीपांशु | महेन्द्रगढ़ | 498 |
Haryana Board 10th Result: 89.60 फीसदी छात्र सफल
Haryana Board 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में इस साल कुल 2,76,640 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 89.60 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार इस बार छात्रों का कुल प्रदर्शन बेहतर रहा है।
10वीं में 1,25,493 छात्र सफल
Haryana Board 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में इस साल 1,43,110 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1,25,493 छात्र सफल घोषित हुए हैं। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 87.69 फीसदी दर्ज किया गया है।
Haryana Board 10th Result 2026: राजकीय स्कूलों का प्रदर्शन काफी अच्छा
Haryana 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस बार राजकीय (सरकारी) स्कूलों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सरकारी स्कूलों का कुल पास प्रतिशत 87.23 फीसदी दर्ज किया गया। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ विस्तृत प्रदर्शन रिपोर्ट भी जारी की है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी साझा की गई है।
HBSE 10वीं रिजल्ट 2026: हाई लाइट्स
रिजल्ट जारी होने की तारीख: 14 मई 2026
रिजल्ट का समय: रिजल्ट जारी
ऑफिसियल वेबसाइट: bseh.org.in
जरूरी डिटेल्स: रोल नंबर और जन्मतिथि
पास होने के लिए: हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक जरूरी
hbse 10th result 2026: रोल नंबर से ऐसे देखें रिजल्ट
-
सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “Secondary Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
भविष्य के लिए प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
SMS और ऐप से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो चले तो छात्र DigiLocker, UMANG App और SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए RESULTHB10 [Roll Number] टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
मार्कशीट पर दिखेगी ये डिटेल्स:
ऑनलाइन जारी की गई स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रोविजनल मार्कशीट में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से देख लें।
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
HBSE हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अगर कोई छात्र किसी विषय में न्यूनतम अंक नहीं ला पाता, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।
ओरिजिनल मार्कशीट कहां से मिलेगी?
HBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं एक या अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्रों को इस साल आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.