HCRAJ Admit Card 2024: राजस्थान उच्च न्यायालय (HCRAJ) ने 23 जून, 2024 को होने वाली राजस्थान न्यायपालिका परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे HCRAJ की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।आरजेएस प्रीलिम्स 2024 एग्जाम 23 जून 2024 को निर्धारित है।इस भर्ती परीक्षा के लिए 222 रिक्तियां घोषित की गई हैं। आरजेएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आरजेएस एडमिट कार्ड 2024 आज 5 जून 2024 को जारी कर दिया गया है।
www.hcraj.nic.in Admit Card Download Direct Link
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राजस्थान न्यायपालिका प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
| इस लिंक से करें डाउनलोड |
Rajasthan Judiciary Admit Card 2024: राजस्थान न्यायपालिका एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
आरएचसी ने सिविल जज के पदों के लिए 222 रिक्तियों की घोषणा की है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए राजस्थान न्यायपालिका एडमिट कार्ड अनिवार्य है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आरजेएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान न्यायपालिका एडमिट कार्ड 2024 की सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
| राजस्थान न्यायपालिका एडमिट कार्ड 2024 | |
| संचालन निकाय का नाम |
राजस्थान उच्च न्यायालय |
| परीक्षा का नाम |
राजस्थान न्यायपालिका परीक्षा 2024 |
| पद | सिविल जज |
| परीक्षा तिथि | 23 जून 2024 |
| वर्ग | प्रवेश पत्र |
| रिलीज की तारीख | 5 जून 2024 |
| नौकरी करने का स्थान | राजस्थान |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://hcraj.nic.in |
HCRAJ Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एचसीआरएजे एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां देख सकते हैं।
- HCRAJ की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
- "RJS एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड डालें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एक कॉपी प्रिंट करें।
Rajasthan Judiciary Admit Card के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
- राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा का प्रवेश पत्र (मूल)
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड)
- परीक्षा केंद्र के लिए प्रवेश पत्र पर दिए गए मार्गदर्शिका का प्रिंटआउट
- पैन कार्ड (यदि हो)
- पासपोर्ट आकार की हालिया तस्वीर (2 प्रति)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी साथ लाना होगा। अंतिम समय में किसी भी परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड को पहले ही डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना चाहिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation