हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में ऑपरेटर के लिए 131 वेकेंसी; आईटीआई के लिए मौका
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने ऑपरेटर के लिए रिक्त 131 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने ऑपरेटर के लिए रिक्त 131 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 14 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2018
पदों का विवरण:
ऑपरेटर: 131 पद
• मशीनिस्ट: 22 पद
• टर्नर: 21 पद
• ग्राइंडर : 05 पद
• फिटर: 59 पद
• इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक: 15 पद
• इलेक्ट्रीशियन: 05 पद
• इंस्ट्रुमेंटेशन मैकेनिक: 04 पद
योग्यता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार को 10 वीं के बाद रेगुलर/ फुलटाइम आईटीआई + एनएसी / आईटीआई + एनसीटीवीटी निम्नलिखित ट्रेडस में होना चाहिए- मशीनिस्ट / टर्नर / ग्राइंडर / फ़िटर / इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक / इलेक्ट्रीशियन / इंस्ट्रुमेंटेशन मैकेनिक , इसके साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.
आयु सीमा
• यूआर -28 साल
• एससी / एसटी -33 साल
• ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) -31 साल
आवेदन कैसे करें:
इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक साइट www.halindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 14 फरवरी 2018 तक कर सकते हैं.
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.
