अलर्ट: यूनियन बैंक में 200 क्रेडिट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन
यूनियन बैंक ने क्रेडिट ऑफिसर के लिए रिक्त 200 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 04 नवंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
यूनियन बैंक ने क्रेडिट ऑफिसर के लिए रिक्त 200 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 04 नवंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि: 04 नवंबर 2017
रिक्ति विवरण
क्रेडिट ऑफिसर: 200 पद
पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान / बोर्ड से न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ किसी भी विषय में बैचलर होना आवश्यक है. शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना पर क्लिक करें.
आयु सीमा: 23-32 साल
चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए अपनाए गए चयन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा / ग्रुप डिस्कशन (यदि आवश्यक हो) और / या पर्सनल इंटरव्यू शामिल हो सकता है. हालाँकि बैंक को यह तय करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है कि वह इन अधिसूचित पदों के चयन प्रक्रिया के लिए इनमें से किसी भी या सभी मोड का उपयोग करना आवश्यक समझता है या नहीं.
आवेदन कैसे करें:
इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक साइट www.unionbankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 04 नवंबर 2017 तक कर सकता है.
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी: रुपये 600.00
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: रु 100.00
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.
