This is an archived article last updated on Aug 23, 2023. The information may be outdated.

HP TET Result 2023 OUT: एचपी टेट रिजल्ट hpbose.org पर घोषित, ये रहा Direct Link

Last Updated: Aug 23, 2023, 16:33 IST

HP TET Result 2023 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एचपी टेट रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दी थी, वे HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से अपना एचपी टेट रिजल्ट 2023 देख सकते हैं।

एचपी टेट जून रिजल्ट 2023 यहां दिए डायरेक्ट लिंक से चेक करें
एचपी टेट जून रिजल्ट 2023 यहां दिए डायरेक्ट लिंक से चेक करें

HP TET Result 2023 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज, 23 अगस्त को शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) जून रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार HP TET परीक्षा 2023 जून सत्र के लिए उपस्थित हुए थे, वे HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट  hpbose.org के माध्यम से अपना एचपी टेट रिजल्ट 2023 देख सकते हैं।

HPBOSE ने 18, 25, 29 जून और 02 जुलाई, 2023 को HPTET परीक्षा 2023 आयोजित की थी। एचपी टेट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्ट पर अपने रोल नंबर या एप्लिकेशन नंबर के साथ लॉग इन करना होगा।

HP TET Result 2023 link

उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर, अपने 'रोल नंबर' या 'एप्लिकेशन नंबर' डाल कर लॉग इन करके एचपी टेट रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक करें।

HP TET June 2023 Result Link

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अनुसार, एचपी टीईटी जून परीक्षा 2023 के लिए कुल 37,483 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 34,708 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। करीब 2,775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। सभी विषयों में मेडिकल उम्मीदवारों का पास प्रतिशत सबसे अधिक 22.5 प्रतिशत है।

hpbose.org TET Result 2023: हाइलाइट

23 अगस्त 2023 को, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एचपीटीईटी रिजल्ट 2023 प्रकाशित किया। एचपीटीईटी 2023 परीक्षा में उन्होंने कितना अच्छा प्रदर्शन किया, इसके आधार पर, उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए टेबल से एचपी टेट रिजल्ट 2023 के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम एचपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023
संगठन का नाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE)
परीक्षा तिथि 5 जून 2023
परिणाम दिनांक  23 अगस्त 2023 (रिलीज)
रिजल्ट लिंक यहां क्लिक करें
परीक्षा मोड ऑफलाइन
परीक्षा अवधि _ 150 मिनट 
परीक्षा भाषा हिंदी और अंग्रेजी
आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org

HP TET Result 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

एचपी टेट जून परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए चरणों की मदद से अपना एचपी टेट जून रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1. पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2. इसके बाद होमपेज पर टीईटी (जून-2023) लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
चरण 4. आपका एचपी टीईटी 2023 स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5.  इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 23, 2023, 16:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News