HPSC MVO, AE, SDE Answer Key 2024 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने [8 सितंबर 2024] को आयोजित मोटर व्हीकल ऑफिसर (MVO)सहायक अभियंता (सिविल), सहायक अभियंता (मैकेनिकल),, सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल), प्रबंधक इलेक्ट्रिकल और एसडीई (इलेक्ट्रिकल) परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी देख सकते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां (यदि कोई हो) दर्ज करा सकते हैं।
Haryana HPSC MVO, AE, SDE Admit Card 2024 PDF
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें:
Assistant Engineer (Mechanical, Motor Vehicle Olficer in Transport, Assistant Engineer (Electrical) | |
HPSC Assistant Engineer (Civil) Answer Key | |
Manager Electrical, SDE (Electrical) |
आयोग ने गलत प्रश्नों/उत्तरों, यदि कोई हो, के संबंध में आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए hpsc.gov.in पर प्रश्न पत्र और इसकी उत्तर कुंजी अपलोड की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र और इसकी उत्तर कुंजी के अनुसार ही आपत्ति दर्ज करें। प्रत्येक आपत्ति के लिए 250/- रुपये का शुल्क देना होगा। आपत्ति करने का लिंक 12 सितंबर से 14 सितंबर 2024 (रात 11:59 बजे तक) तक ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद, लिंक हटा दिया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
HPSC MVO, AE, SDE Answer Key 2024 डाउनलोड कैसे करें?
एचपीएससी एमवीओ, एई, एसडीई उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको इन चरणों का पालन करना होगा:
- HPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आपको हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- नोटिफिकेशन सेक्शन देखें: वेबसाइट पर आपको एक नोटिफिकेशन सेक्शन मिलेगा। इस सेक्शन में जाकर आपको MVO, AE, SDE परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट मिलेंगे।
- आंसर की लिंक खोजें: नोटिफिकेशन सेक्शन में आपको आंसर की डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- आंसर की डाउनलोड करें: लॉगिन करने के बाद आप अपनी स्क्रीन पर आंसर की देख पाएंगे। आप इस आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी उत्तर पुस्तिका से मिलान कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation