HPBOSE HPTET Result 2024 Out: नवंबर 2023 में हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने आज, 8 फरवरी को आधिकारिक तौर पर एचपी टीईटी मार्क्स 2024 घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट- https://hpbose.org/ पर जाकर अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना एचपी टेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन नंबर या रोल नंबर दर्ज करना होगा। 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक एचपीबीओएसई द्वारा हिमाचल प्रदेश टीईटी नवंबर 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी।
HP TET Result November 2023 Link
HPBOSE द्वारा हिमाचल प्रदेश टीईटी नवंबर 2023 परीक्षा 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। वे यहां दिए डायरेक्ट लिंक से एचपी टेट नवंबर 2023 रिजल्ट देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड |
hpbose.org result: एचपीटीईटी कटऑफ मार्क्स
एचपीटीईटी 2024 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक सामान्य वर्ग के लिए 60%, एससी/एसटी वर्ग के लिए 50% और ओबीसी वर्ग के लिए 50% हैं। कट-ऑफ अंक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और परीक्षा के कठिनाई स्तर के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। उम्मीदवार यहां HPBOSE द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं:
Himachal Pradesh TET Result 2023-24: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा हाइलाइट
HPBOSE द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 8 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए कुल 41,658 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 38,336 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 9973 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की और 28363 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किये गये हैं। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में हिमाचल प्रदेश टीईटी परिणाम से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं:
एचपीबीओएसई टीईटी परिणाम 2024 | |
संगठन का नाम | हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) |
परीक्षा का नाम | हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा- नवंबर 2023 परीक्षा |
वर्ग | रिजल्ट |
स्थिति | रिलीज |
एचपीटीईटी परीक्षा तिथि 2023-24 | 26, 27 नवंबर, 03 और 09 दिसंबर 2023 |
एचपीटीईटी परिणाम 2024 | 8 फरवरी 2024 |
वैधता | जीवनभर |
आधिकारिक वेबसाइट | www.hpbose.org |
Also Read in English: HPTET Result 2024
कैसे डाउनलोड करें एचपी टेट रिजल्ट 2024?
उम्मीदवार यहां दिए चरणों को देख कर अपना एचपी टेट रिजल्ट 2024 के साथ स्कोरकार्ड कर सकते हैं।
- HPBOSE वेबसाइट पर जाएँ: https://hpbose.org/
- होमपेज पर "टीईटी" टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद "शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के परिणाम - नवंबर 2023 परिणाम" चुनें।
- अपना आवेदन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
- फिर "खोजें" पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें।
एचपीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पर उल्लिखित विवरण
एचपीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
उम्मीदवार का नाम
पंजीकरण संख्या
रोल नंबर
जन्म तिथि
श्रेणी
परीक्षा का नाम (जैसे, जूनियर टीचर)
परीक्षा का नाम
परीक्षा की तारीख
परीक्षा का समय
अधिकतम अंक
उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक
अनुभागवार अंक (जैसे, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित)
योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation