हरियाणा HSSC CET ग्रुप डी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
HSSC CET Group D Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-डी पदों के लिए सीईटी रजिस्ट्रेशन विंडो आज 19 जून को ओपन कर दी है। अभ्यर्थी जो इच्छुक और पात्र है वे 3 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती अधिसूचना सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे लेख से प्राप्त करें।
Haryana CET Group D Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 19 जून 2026 यानी आज से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उन्हें बिना समय गवाएं जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर देना चाहिए।
कब से कब तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन?
आयोग की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक 19 जून 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आखिरी समय का इंतजार न करें। बाद में ऑफिशियल वेबसाइट व्यस्त या क्रैश होने के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द फॉर्म भर लेना ही समझदारी होगी।
इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
HSSC CET ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही, 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय का होना भी आवश्यक है। हालांकि, कुछ पदों के लिए इस नियम में छूट दी जा सकती है।
वहीं, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऊपर दी गई अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
HSSC CET Group D Recruitment 2026 Notification-हाइलाइट्स
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे तय तारीखों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे तालिका में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| आयोग का नाम | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
| भर्ती का नाम | CET ग्रुप डी भर्ती 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 18 जून 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 42 वर्ष |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | hssc.gov.in |
हरियाणा सीईटी ग्रुड डी परीक्षा 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले हरियाणा सीईटी ग्रुड डी परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
-
आवेदन शुरू: 19 जून 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026
-
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026
-
आवेदन में सुधार की सुविधा: 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026
फॉर्म भरते समय गलती हो जाए तो क्या करें?
अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करने का मौका दिया है। 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।
HSSC CET Group D 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
HSSC CET ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर जाएं।
-
अपनी प्रोफाइल बनाएं और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
-
10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें।
-
फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सेव कर लें।
नोट: आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार जरूर चेक कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.