This is an archived article last updated on Jul 11, 2017. The information may be outdated.

आज आवेदन की अंतिम तिथि: हरियाणा में PGT टीचर की 229 वेकेंसी के लिए

Last Updated: Jul 11, 2017, 09:14 IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC), पंचकुला ने हरियाणा राज्य के अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत सेकेंडरी शिक्षा विभाग और पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग, हरियाणा में PGT सहित कुल 229 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

आज आवेदन की अंतिम तिथि: हरियाणा में PGT टीचर की 229 वेकेंसी के लिए
आज आवेदन की अंतिम तिथि: हरियाणा में PGT टीचर की 229 वेकेंसी के लिए

HSSC

 

 

 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC), पंचकुला ने हरियाणा राज्य के अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत सेकेंडरी शिक्षा विभाग और पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग, हरियाणा में PGT सहित कुल 229 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 11 जुलाई, 2017 को रात 11.59 बजे तक आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन नं.: 06/ 2017; प्रकाशन की तिथि- 30.5.2017.

महत्वपूर्ण दिनांक:

 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 12 जून, 2017 

 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 11 जुलाई, 2017 (रात 11.59 बजे तक)

 परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 13 जुलाई, 2017 (रात 11.59 बजे तक)

HSSC, पंचकूला में पदों का विवरण:

पदों की कुल संख्या: 229 पद

 PGT होम साइंस (शेष हरियाणा): 78 पद 

 PGT होम साइंस (मेवात): 2 पद 

 PGT पोलिटिकल साइंस (मेवात): 2 पद 

 PGT उर्दू (मेवात): 2 पद 

 वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट: 143 पद 

(उम्मीदवार पदों का श्रेणी के अनुसार विभाजन नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.)

HSSC, पंचकूला में PGT सहित अन्य पदों के लिए वेतनमान:

 वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट: रु. 9300 – 34800+4200 ग्रेड वेतन (संशोधित) लेवल – 6

 अन्य सभी पद: (पीबी – 2) रु. 9300 – 34800 + 4800 ग्रेड वेतन

HSSC, पंचकूला में PGT सहित अन्य पदों के लिए आयु सीमा:

 वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट: 17 – 42 वर्ष

 अन्य सभी पद: 18 – 42 वर्ष
(सभी अरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों में अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.)

HSSC, पंचकूला में PGT सहित अन्य पदों के लिए योग्यता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवार ने अपने पद के अनुसार किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान से मैट्रिक पास की हो/ सम्बंधित विषय में ग्रेजुएशन/ कम से कम 50% अंकों सहित पोस्ट ग्रेजुएशन/ बीएड की डिग्री प्राप्त की हो. HTET/ STET की परीक्षा पास की हो. उम्मीदवार का अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड हो

उक्त सभी पदों के लिए उम्मीदवार को मैट्रिक (शिक्षकों के पास ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन में हिंदी विषय हो) तक हिंदी/ संस्कृत जानकारी हो. उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.

HSSC, पंचकूला में PGT सहित अन्य पदों के लिए आवेदन शुल्क:

  • सभी पद: रु. 35/- पुरुष; रु. 18/- महिलायें (केवल हरियाणा राज्य के अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग)

उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक या वेबसाइट www.hssc.gov.in से देख सकते हैं.

HSSC, पंचकूला में PGT सहित अन्य पदों के लिए आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी और भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्राप्ति की अंतिम तिथि 11 जुलाई, 2017 (रात 11.59 बजे तक) है.

HSSC, पंचकूला में PGT सहित अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा और/ या साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा. 

विस्तृत अधिसूचना यहां देखें

सरकारी नौकरी की नवीनतम अधिसूचनायें और सरकारी नौकरियों के लिए अध्ययन सामग्री, अध्ययन टिप्स और अभ्यास परीक्षा सेट प्राप्त करें
रक्षा मंत्रालय भर्ती 2017, ग्रुप सी के 6 पदों के लिए 13 जुलाई तक करें अप्लाई

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: Jul 11, 2017, 09:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News