This is an archived article last updated on Jul 11, 2017. The information may be outdated.

बड़ा मौका पर आवेदन की अंतिम तिथि आज तक ही: कॉन्स्टेबल की 5532 वेकेंसी के लिए, जल्द करें आवेदन

Last Updated: Jul 11, 2017, 09:11 IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC), पंचकुला ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल (पुरुष) (जनरल ड्यूटी) के 4500 पदों और कांस्टेबल (महिला) (जनरल ड्यूटी) के 1032 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

बड़ा मौका पर आवेदन की अंतिम तिथि आज तक ही: कॉन्स्टेबल की 5532 वेकेंसी के लिए, जल्द करें आवेदन
बड़ा मौका पर आवेदन की अंतिम तिथि आज तक ही: कॉन्स्टेबल की 5532 वेकेंसी के लिए, जल्द करें आवेदन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC), पंचकुला ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल (पुरुष) (जनरल ड्यूटी) के 4500 पदों और कांस्टेबल (महिला) (जनरल ड्यूटी) के 1032 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 11 जुलाई  2017 तक आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन नं .: 05/ 2017; प्रकाशन की तिथि- 30.5.2017.

महत्वपूर्ण दिनांक:

• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 12 जून, 2017 
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 11 जुलाई, 2017 (रात 11.59 बजे तक)
• परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 13 जुलाई, 2017 (रात 11.59 बजे तक)

HSSC, पंचकूला में कांस्टेबल के पदों का विवरण:

• कांस्टेबल (पुरुष) (जनरल ड्यूटी): 4500 पद (पुनः विज्ञापित)

• कांस्टेबल (महिला) (जनरल ड्यूटी): 1032 पद (पुनः विज्ञापित)
(उम्मीदवार पदों का श्रेणी के अनुसार विभाजन नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.)

HSSC, पंचकूला में कांस्टेबल के पदों के लिए वेतनमान:

पुरुष कांस्टेबल उम्मीदवार: रु.21700 – लेवल – 3, सेल – I.

HSSC, पंचकूला में कांस्टेबल के पदों के लिए आयु सीमा (1.6.2017 को):

कांस्टेबल उम्मीदवार: 18 – 25 वर्ष.
(सभी अरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों में अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.)

HSSC, पंचकूला में कांस्टेबल के पदों के लिए योग्यता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10 + 2 पास की हो या समकक्ष योग्यता हो. उम्मीदवार को मेट्रिक तक हिंदी/ संस्कृत जानकारी हो. 

शारीरिक मापदंड:

पुरुष उम्मीदवार:

श्रेणी

ऊंचाई

सीना

सामान्य श्रेणी

170 सेंटीमीटर

83 सेंटीमीटर (साँस भरकर 87 सेंटीमीटर )

पात्र आरक्षित वर्ग

168 सेंटीमीटर

81 सेंटीमीटर (साँस भरकर 85 सेंटीमीटर )

महिला उम्मीदवार:

श्रेणी

ऊंचाई

सीना

सामान्य श्रेणी

158 सेंटीमीटर

लागू नहीं

पात्र आरक्षित वर्ग

156 सेंटीमीटर

लागू नहीं

HSSC, पंचकूला में कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन शुल्क:

• सामान्य वर्ग: रु.100/- (महिला/ पुरुष उम्मीदवार)
• हरियाणा राज्य के एक्स-सर्विसमैन: शून्य 
उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.

HSSC, पंचकूला में कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी और भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्राप्ति की अंतिम तिथि 11 जुलाई, 2017 (रात 11.59 बजे तक) है.

HSSC, पंचकूला में कांस्टेबल के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा आयोजित शारीरिक कौशल परीक्षा (पीएसटी)/ लिखित परीक्षा/ दस्तावेजों की जाँच/ शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा. 

 

विस्तृत अधिसूचना यहां देखें

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: Jul 11, 2017, 09:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News