Indian Airforce Agniveer Vayu Admit Card 2023: भारतीय वायु सेना (IAF) अग्निवीर के चयन के लिए 13 अक्टूबर से ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने जा रही है। जो लोग इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आईएएफ अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।
agnipathvayu.cdac.in Admit Card 2023 Download Link
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवार भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 12 सितंबर 2023 को अपनी ऑफिशियल साइट पर अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आईएएफ अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड 2023 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:
इस लिंक पर क्लिक करें |
Air Force Agniveer Admit Card 2023: परीक्षा केंद्र पर ले जाने योग्य जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में भारतीय वायु सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 के साथ निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मतदाता पहचान पत्र
- राशन पत्रिका
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट के आकार की फोटो
IAF Agniveervayu Admit Card 2023: आवश्यक लॉगिन क्रेडेशियल
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर अपना यूजर आईडी, ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IAF Agniveervayu Exam 2023: रजिस्ट्रेशन तिथियां
भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 जुलाई को शुरू हुई और 17 अगस्त, 2023 को समाप्त हुई।
IAF Agniveervayu Admit Card 2023: एग्जाम सिटी स्लिप
IAF ने परीक्षा शहर का नाम और परीक्षा तिथि पहले ही जारी कर दी है। जिसके बारे में सभी जानकारी आप agnipathvayu.cdac.in पर देख सकते हैं।
IAF Agniveer Vayu Admit Card 2023: हाइलाइट
भारतीय वायु सेना एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा से 24 से 48 घंटे पहले भारतीय वायु सेना द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड के बारे में सारी जानकारी नीचे दी गई तालिका से प्राप्त कर सकते हैं।
विभाग का नाम | भारतीय वायु सेना |
पद का नाम | एयरफोर्स अग्निवीर के अंतर्गत विभिन्न पद |
रिक्तियों की संख्या | 3500+ |
परीक्षा तिथि | 13 अक्टूबर से शुरू |
एडमिट कार्ड | अक्टूबर 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | agneepathvayu.cdac.in |
IAF Agniveer Vayu Admit Card 2023: परीक्षा पैटर्न
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी और अंग्रेजी पेपर को छोड़कर प्रश्न द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होंगे। परीक्षा का पूरा विवरण इस प्रकार है:
विज्ञान विषयों के लिए: ऑनलाइन परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी और इसमें 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार भौतिकी, गणित और अंग्रेजी शामिल होगी।
विज्ञान विषयों के अलावा: ऑनलाइन परीक्षा की कुल अवधि 45 मिनट होगी और इसमें 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी और रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस (RAGA) शामिल होगी।
विज्ञान विषय और विज्ञान के अलावा अन्य विषय: ऑनलाइन टेस्ट की कुल अवधि 85 मिनट होगी और इसमें 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार भौतिकी, गणित और अंग्रेजी और रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस (आरएजीए) शामिल होंगे।
IAF Agniveer Vayu Admit Card 2023: मार्किंग स्कीम क्या हैं?
इस भर्ती परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम यहां देख सकते हैं।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा।
- बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए शून्य (0) अंक।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
IAF Agniveer Vayu Admit Card 2023: डाउनलोड कैसे करें?
चरण 1. IAF की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट के होम पेज पर, 'घोषणा' अनुभाग पर जाएँ।
चरण 3. अग्निवीरवायु 01/2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. फिर आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 5. आपका अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
चरण 6. परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
Agniveer Airforce Admit Card 2023: उल्लेखित विवरण
भारतीय वायु सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 पर उल्लिखित सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए और यदि कोई गलती है तो उसकी शिकायत परीक्षा शुरू होने से पहले प्राधिकरण से करनी चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण/रोल नंबर
- जन्मतिथि
- फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा स्थल
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा अवधि:
- आवेदन संख्या
- श्रेणी
- निर्देश
IAF Agniveer Vayu Admit Card 2023: चयन प्रक्रिया क्या है?
अग्निवीर वायु पद के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित तरीके से किया जाएगा:
चरण 1 | ऑनलाइन लिखित परीक्षा |
चरण 2 | डॉक्यूमेंटेशन |
चरण 3 | शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) (अनुकूलनशीलता परीक्षण-I और अनुकूलनशीलता परीक्षण-II) |
चरण 4 | चिकित्सा परीक्षण |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation