IDBI JAM Admit Card 2025 OUT: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने 2 जून 2025 को जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड O) पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऑनलाइन परीक्षा 8 जून 2025 को होगी। जिन उम्मीदवारों ने 500 पदों के लिए आवेदन किया है, वे IDBI की वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए हमने इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया है।
IDBI JAM Admit Card 2025 Download Link
IDBI JAM एडमिट कार्ड 2025 को 2 जून 2025 को IDBI की वेबसाइट idbibank.in पर जारी कर दिया गया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 676 पदों के लिए आवेदन किया था। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से सीधे अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तारीख, समय और स्थान जैसी जरूरी जानकारी देख सकते हैं। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
IDBI Junior Assistant Manager Admit Card 2025 Direct Link |
IDBI Junior Assistant Manager Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और "Careers" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "Current Openings" विकल्प चुनें।
- "जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्तीRecruitment of Junior Assistant Manager (JAM) Grade 'O' Advirtisment Number - 12 /2024-25" शीर्षक वाली अधिसूचना पर जाएं।
- “call Letter for Online Examination” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
IDBI JAM Admit Card 2025: आईडीबीआई जैम एडमिट कार्ड 2025-हाइलाइट्स
IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड O) के 676 पदों को भरने के लिए ये परीक्षा करवा रहा है। जो भी उम्मीदवार इसमें शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि आखिरी वक्त की भागदौड़ या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अपना IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 पहले ही डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड एक तरह से आपका एंट्री पास होता है, जिसमें आपका नाम, रोल नंबर, एग्जाम की तारीख, टाइम और सेंटर की जानकारी होती है। बिना एडमिट कार्ड के किसी को भी एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के लिए IDBI अलग-अलग समय पर कॉल लेटर जारी करेगा। अभी फिलहाल JAM ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड IDBI की वेबसाइट idbibank.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, एक फोटो पहचान पत्र और एक बॉलपॉइंट पेन साथ लेकर ही एग्जाम सेंटर पहुंचें।
संगठन का नाम | भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) |
---|---|
पद का नाम | जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड O) |
कुल रिक्तियाँ | 676 |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
स्थिति | जारी |
IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 | 2 जून 2025 |
परीक्षा तिथि | 8 जून 2025 |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | idbibank.in |
आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरण
आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 में दिए गए सारे डिटेल्स को ध्यान से जरूर चेक कर लें। इसमें जो चीज़ें होंगी, वो कुछ इस तरह की होंगी:
-
आपका नाम
-
आपने किस पोस्ट के लिए अप्लाई किया है
-
रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर
-
आपकी जन्मतिथि
-
आप किस कैटेगरी (जैसे GEN/OBC/SC) में आते हैं
-
परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
-
अगर इंटरव्यू है, तो उसकी जानकारी
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
एग्जाम सेंटर में एंट्री का आखिरी समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम
-
पूरा पता जहां आपको परीक्षा देनी है
चेक करते वक्त कोई भी डिटेल मिस न करें—गलती हो तो तुरंत सुधार करवाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation