IERT Prayagraj Entrance Exam Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (IERT), प्रयागराज ने 26 और 29 जून, 2024 को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने IERT डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.iert.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईईआरटी प्रयागराज प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में साझा किया गया है।
ये भी पढ़ें: Bihar Sakshamta Pariksha Phase 2 Admit Card 2024
एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में ले जाना चाहिए। इसमें अभ्यर्थी का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि और समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसे विवरण होते हैं। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी तीन वर्षीय (6 सेमेस्टर) इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिप्लोमा, दो वर्षीय (4 सेमेस्टर) मैनेजमेंट डिप्लोमा और डेढ़ वर्षीय (3 सेमेस्टर) कम्प्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट डिप्लोमा में प्रवेश लेने के पात्र होंगे।
IERT Admit Card 2024 Download Link
छात्र जो परीक्षा में बैठने वाले है, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। आईईआरटी प्रयागराज प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें:
| IERT Prayagraj Entrance Exam Admit Card 2024 Link |
IERT 2024 Entrance Exam कब होगा?
IERT 2024 परीक्षा 26 और 29 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले है, वे यहां दी तालिका में सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 17 जून 2024 |
| परीक्षा तिथि | 26 और 29 जून 2024 |
IERT Prayagraj Admit Card 2024 Download कैसे करें?
आईईआरटी प्रयागराज प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का तरीका यहां बताया गया है:
- आईईआरटी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.iert.ac.in/
- "Click Here to Download Admit Card For Entrance Exam 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं परीक्षार्थी यहां जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation