Indian Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना में 8वीं से 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका, अधिसूचना देखें

Last Updated: Feb 13, 2026, 13:21 IST

Indian Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे 8वीं से 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। भारतीय सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 25000 से अधिक पदों के लिए अग्निवीर भर्ती का ऐलान कर दिया है। यह भर्ती अभियान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जो कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत आता है। इसमें उम्मीदवारों से चार साल तक सेवा करने की अपेक्षा की जाती है।

Indian Army Agniveer Vacancy 2026
Indian Army Agniveer Vacancy 2026

Indian Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 के पदों का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे विभिन्न श्रेणियों में 25,000 से अधिक पदों पर बहाली करना है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।  इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित महत्वपूर्ण विवरण आगे लेख में देखें।

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 Notification PDF

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले पूरी कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह भर्ती अभियान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जो कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत आता है। इसमें उम्मीदवारों से चार साल तक सेवा करने की अपेक्षा की जाती है। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है, जिसका डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ 

यहां क्लिक करें

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 Kab Aayegi: हाइलाइट्स 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों को देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय सेना 

पद का नाम 

अग्निवीर भर्ती 2026

पदों की संख्या 

25,000 से अधिक

ऑनलाइन आवेदन की तिथि 

13 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

8वीं से 12वीं और ग्रेजुएट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

joinindianarmy.nic.in

Check: DSSSB MTS Exam Date 2025

Indian Army Agniveer Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को तय पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। नीचे टेबल में शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण देखें:

पद का नाम 

शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (सभी शाखाएं)

कक्षा 10वीं/मैट्रिक में 5 मूलभूत विषयों में कुल मिलाकर 45% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक होना अनिवार्य है। ग्रेड प्रणाली का पालन करने वाले बोर्डों के लिए, उपरोक्त प्रतिशत के अनुरूप ग्रेड पर विचार किया जाएगा।

 

अग्निवीर (टेक) (सभी शाखाएं)

विज्ञान विषय में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण, कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और प्रत्येक विषय में 40% अंक।

या

किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ विज्ञान में 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें एनआईओएस और आईटीआई पाठ्यक्रम शामिल हो, जो आवश्यक क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का हो और जिसमें एनएसक्यूएफ स्तर 4 या उससे ऊपर का प्रमाण पत्र हो।

या

10वीं/मैट्रिक उत्तीर्ण, कुल मिलाकर 50% अंक और अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में न्यूनतम 40% अंक, साथ ही आईटीआई से 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान (पॉलीटेक्निक सहित) से अधिसूचना में दिए गए स्ट्रीम/ट्रेड में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा।

अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी (सभी शस्त्र)

किसी भी स्ट्रीम (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल मिलाकर 60% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। कक्षा 12वीं में अंग्रेजी और गणित/लेखा/बहीखाता में 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

अग्निवीर ट्रेड्समैन (सभी हथियार) 10वीं उत्तीर्ण

(i) कक्षा 10वीं साधारण उत्तीर्ण। (ii) कुल प्रतिशत में कोई शर्त नहीं है, लेकिन प्रत्येक विषय में 33% अंक होने चाहिए।

अग्निवीर ट्रेड्समैन (सभी हथियार) 8वीं पास

(i) कक्षा 8वीं साधारण उत्तीर्ण। (ii) कुल प्रतिशत में कोई शर्त नहीं है, लेकिन प्रत्येक विषय में 33% अंक होने चाहिए।

सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) महिलाएं

कक्षा 10वीं/मैट्रिक में कुल मिलाकर 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंक। उन बोर्डों के लिए जो ग्रेडिंग प्रणाली का पालन करते हैं, जिसमें व्यक्तिगत विषयों में डी ग्रेड (33% - 40%) या समकक्ष ग्रेड जिसमें 33% अंक हों और कुल मिलाकर सी2 ग्रेड या समकक्ष ग्रेड (कुल मिलाकर 45%) हो।

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 Apply Online: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के 25,000 से अधिक पदों पर निकाली गई वैकेंसी के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, Indian Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. जिस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

  4. मांगी गए डॉक्यूमेंट्स सही डिटेल्स के साथ भरें। 

  5. फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार चेक करने की सलाह।

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 13, 2026, 10:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News