इंडियन आर्मी भर्ती रैली 2017, तेलंगाना में सैनिक तकनीकी एवं अन्य पदों के लिए करें अप्लाई
भारतीय सेना ने सैनिक तकनीकी एवं अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए 1 नवंबर 2017 से 10 नवंबर 2017 तक डॉ. BR आंबेडकर स्टेडियम, करीमनगर, तेलंगाना में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये हैं.
भारतीय सेना ने सैनिक तकनीकी एवं अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए 1 नवंबर 2017 से 10 नवंबर 2017 तक डॉ. BR आंबेडकर स्टेडियम, करीमनगर, तेलंगाना में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 17 सितंबर 2017 से 16 अक्टूबर, 2017 तक इन पदों के लिए निर्धारित फॉर्म में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की प्रारम्भिक तिथि – 17 सितंबर 2017
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 16 अक्टूबर 2017
• भर्ती रैली – 1 नवंबर 2017 से 10 नवंबर 2017 तक
भारतीय सैनिक भर्ती रैली हेतु पदों का विवरण:
• सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी)
एसजीडी और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
• सैनिक जनरल ड्यूटी - प्रत्येक विषय में 33% और कुल 45% अंकों के साथ कक्षा 10 वीं पास.
• सैनिक क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल - प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक और कुल 60% अंकों के साथ एकाउंट्स, बुक कीपिंग, गणित और अंग्रेजी विषय सहित 10 + 2 पास. उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
भारतीय सैनिक भर्ती रैली के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर 2017 से 16 अक्टूबर, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
