इंडियन नेवी में सीनियर सेकेंडरी भर्ती (SSR) के लिए सेलर की भर्ती – अगस्त, 2018 बैच
इंडियन नेवी ने सीनियर सेकेंडरी भर्ती (SSR) अगस्त, 2018 बैच के लिए सेलर के रूप में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.
इंडियन नेवी ने सीनियर सेकेंडरी भर्ती (SSR) अगस्त, 2018 बैच के लिए सेलर के रूप में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 10 दिसम्बर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि - 27 नवंबर 2017
• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 10 दिसंबर 2017
इंडियन नेवी में पदों का विवरण:
- सेलर - सीनियर सेकेंडरी भर्ती (SSR) अगस्त, 2018 बैच
सेलर के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता- गणित और भौतिकी के साथ कुल 60% या अधिक अंकों के साथ 10 + 2 परीक्षा पास की हो.
आयु सीमा - 01 अगस्त 1997 से 31 जुलाई 2001 (दोनों तारीखें शामिल हैं.)
सेलर के पदों के लिए चयन मानदंड:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और चिकित्सा परीक्षा में फिटनेस के आधार पर किया जाएगा.
इंडियन नेवी में सेलर के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से 10 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं.
इंडियन नेवी की विस्तृत अधिसूचना
टॉप रेलवे जॉब्स; 10वीं से लेकर स्नातक पास के लिए रेलवे में कौन-कौन से हैं अवसर; देखें वीडियो
