IPS Success Story: बिना कोचिंग के दूसरे प्रयास में IPS बनी अंशिका वर्मा
IPS Success Story: उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंशिका वर्मा ने नोएडा से अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी कर अपने दूसरे प्रयास में ही सिविल सेवा को क्रैक कर IPS की नौकरी हासिल की। इस लेख के माध्यम से हम अंशिका वर्मा की कहानी को जानेंगे।
IPS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) सिविल सेवा के लिए हर साल लाखों युवा आवेदन करते हैं। हालांकि, सफलता केवल उन्हीं युवाओं को मिलती है, जो गंभीरता से इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। यही वजह है कि परीक्षा में आवेदन करने वाले युवाओं की संख्या लाखों होती है और मेंस तक पहुंचते-पहुंचते यह संख्या हजारों में रह जाती है। वहीं, कुछ युवाओं में यह धारण होती है कि बिना कोचिंग के इस परीक्षा को पास नहीं किया जा सकता है। हालांकि, यह अवधारणा सही नहीं है। इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंशिका वर्मा ने पेश किया है, जिन्होंने बिना कोचिंग के ही इस परीक्षा को अपने दूसरे प्रयास में ही क्रैक कर लिया था। इस लेख के माध्यम से हम अंशिका वर्मा की आईपीएस बनने की कहानी को जानेंगे।
अंशिका वर्मा का परिचय
अंशिका वर्मा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा से पूरी की। अंशिका ने नोएडा के गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से साल 2014-18 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है।
View this post on Instagram
ग्रेजुएशन के बाद शुरू की तैयारी
अंशिका वर्मा ने प्रयागराज में सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू की। हालांकि, उन्हें पहले प्रयास में सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास के लिए मेहनत करना शुरू किया।
View this post on Instagram
बिना कोचिंग के बनी IPS
अंशिका वर्मा ने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सेवा को पास कर अधिकारी बनना है। उन्होंने इसके लिए कोचिंग लेने के बजाय सेल्फ स्टडी पर फोकस करते हुए अपनी तैयारी को धार देना शुरू किया। इसके बाद साल 2021 की प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा को पास करते हुए इंटरव्यू में जगह बनाई। यहां इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्हें देशभर में 136वां रैंक हासिल हुआ, जिसके बाद उनका चयन IPS के रूप में हुआ।
View this post on Instagram
सेवा में मिला होम कैडर
अंशिका वर्मा को आईपीएस की सेवा मिलने पर उन्हें होम कैडर ही दिया गया है।
View this post on Instagram
सरकारी सेवा से रिटायर्ड हैं पिता
अंशिका वर्मा के पिता उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं, जबकि मां गृहणी हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स
अंशिका वर्मा को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 48 हजार फॉलोअर्स हैं। उनके द्वारा किए गए पोस्ट को लोग खूब पसंद करते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि अंशिका वर्मा की कहानी आपको प्रेरक लगी होगी। इसी तरह की अन्य कहानियां पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.