Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: झारखंड होम गार्ड, रांची ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए होम गार्ड के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dhanbad.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ध्यान दें, झारखंड होम गार्ड आवेदन लिंक 30 जून, 2025 तक उपलब्ध रहेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत राज्य भर में होमगार्ड के कुल 1614 पदों के लिए भर्ती की जानी है। कुल 1614 पदों में से 1276 पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं जबकि 338 शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। झारखंड होम गार्ड रिक्ति 2025 से संबंधित अधिक जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य विवरण नीचे दिए गए लेख में दिए गए हैं।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: मुख्य विवरण
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे साझा किए गए टेबल के माध्यम से मुख्य विवरणों को देख सकते हैं:
संगठन | झारखंड होम गार्ड |
पोस्ट नाम | होम गार्ड |
रिक्तियां | 1614 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के डेट | 15 जून 2025 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 30 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | jhpolice.gov.in |
Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: पदों की संख्या
झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में बताए गए पदों के माध्यम से रिक्त पदों की संख्या को पूरा कर सकते हैं:
क्षेत्र | पुरुष | महिला | कुल पद |
शहरी | 169 | 169 | 338 |
ग्रामीण | 641 | 635 | 1276 |
कुल | 810 | 804 | 1614 |
झारखंड होम गार्ड 2025 पीडीएफ
भर्ती अभियान के बारे में संक्षिप्त सूचना संबंधित प्राधिकरण की ओर से जल्द जारी कर दी जाएगी। भर्ती अभियान के बारे में पूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
झारखंड होम गार्ड 2025 | अधिसूचना पीडीएफ |
Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 पद के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4 जरूरी डिटेल्स जैसे अनुभव, शैक्षिक विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5 अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation