भिवानी में आर्मी रिक्रूटमेंट रैली: भारतीय सेना में नौकरी हेतु 12 वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
भारतीय सेना ने सैनिक जनरल ड्यूटी (ऑल आर्म), सैनिक क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी (ऑल आर्म), सैनिक तकनीकी (तकनीकी आर्म्स, आर्टिलरी, सेना वायु रक्षा) और सैनिक ट्रेड्समैन (सभी आर्म्स) के पदों पर भर्ती के लिए भिवानी में सैनिक भर्ती रैली में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.
भारतीय सेना ने सैनिक जनरल ड्यूटी (ऑल आर्म), सैनिक क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी (ऑल आर्म), सैनिक तकनीकी (तकनीकी आर्म्स, आर्टिलरी, सेना वायु रक्षा) और सैनिक ट्रेड्समैन (सभी आर्म्स) के पदों पर भर्ती के लिए भिवानी में सैनिक भर्ती रैली में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से 4 से 12 अक्टूबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
- आवेदन जमा करने की तिथि: 4 अक्टूबर 2017 से 12 अक्टूबर 2017
भारतीय सेना में पदों का विवरण:
• सैनिक जनरल ड्यूटी (आल आर्म्स)
• सैनिक क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी (आल आर्म्स)
• सैनिक तकनीकी (तकनीकी आर्म्स, आर्टिलरी, सेना वायु रक्षा)
• सैनिक ट्रेड्समैन (आल आर्म्स)
सैनिक तकनीकी पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
सैनिक तकनीक: न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान और अंग्रेजी में 10 + 2 / इंटरमीडिएट परीक्षा पास की हो.
सैनिक क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी / इन्वेंट्री प्रबंधन: बुक कीपिंग/ एकाउंट्स के साथ अंग्रेजी और गणित विषय सहित 10 +2 / इंटरमीडिएट पास.
सैनिक ट्रेड्समैन/ जीडी: 10 या समकक्ष पास की हो.
सैनिक तकनीकी पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
पात्र उम्मीदवार 4 से 12 अक्टूबर 2017 तक निर्धारित फॉर्म में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.