अलर्ट: झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2018: 107 सिविल जज पदों के लिए आज आवेदन का अंतिम दिन
झारखण्ड लोक सेवा आयोग ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2018 के लिए शोर्ट नोटिस जारी कर दिया है. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 107 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं.
झारखण्ड लोक सेवा आयोग ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2018 के लिए शोर्ट नोटिस जारी कर दिया है. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 107 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट से 24 नवंबर से 24 दिसंबर 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या- 12/2018
पदों का विवरण:
सिविल जज (जूनियर डिवीजन)- 107 पद
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन आरम्भ होने की तिथि 24 नवंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 24 दिसंबर 2018
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में डिग्री होने के साथ उम्मीदवार को अधिवक्ता होना चाहिए.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट से 24 नवंबर से 24 दिसंबर 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे.