आज आवेदन की अंतिम तिथि: केरल TET 2017 के लिए
केरल टीचर पात्रता परीक्षा (केरला TET) द्वारा टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
केरल टीचर पात्रता परीक्षा (केरला TET) द्वारा टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से 17 जुलाई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि: चरण एक: 03 जुलाई 2017 से 17 जुलाई 2017
चरण दो: 04 जुलाई 2017 से 18 जुलाई 2017
• वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि: 01 अगस्त 2017
• परीक्षा की तिथि: 12 अगस्त 2017 और 19 अगस्त 2017
केरल TET में पदों का विवरण:
• लोअर प्राइमरी टीचर के पद
• अपर प्राइमरी टीचर के पद
• हाई क्लासेज के लिए टीचर के पद

टीचर के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ सम्बंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या B.A/B.Sc./B.Com. की डिग्री के साथ अपने पद के अनुसार सम्बंधित टीचिंग विषय के साथ बीएड की डिग्री या एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्ष का डिप्लोमा प्राप्त किया हो. उम्मीदवार सी सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
आयु सीमा: कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है.
टीचर के पदों के लिए परीक्षा शुल्क:
• सामान्य – रु. 500 / - (गैर-वापसीयोग्य)
• एससी / एसटी / पीएच उम्मीदवार- 250 / - (गैर-वापसीयोग्य)
K-TET, टीचर के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
परीक्षा भवन में 18 फरवरी 2017 तक आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के जरिए जमा कराया जाना चाहिए. आवेदन का प्रिंट, चालान और प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि आदि परीक्षा भवन को नहीं भेजा जाना चाहिए. ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट उम्मीदवार अपने पास अवश्य रखें.
टीचर के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार किया जाएगा.
केरल - TET, टीचर के पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां देखें