जानें फाइनेंसियल एनालिस्ट बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया और कहां मिलेगी नौकरी?
फाइनेंसियल एनालिस्ट का पद केंद्र और राज्य सरकार के वित्तीय से जुड़े मंत्रालयों एवं विभागों, सावर्जनिक क्षेत्र के बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सरकारी कंपनियों), विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, फाइनेशियल रिसर्च संस्थानों, आदि में होता है. फाइनेंसियल एनालिस्ट का पद संबंधित विभाग की रिक्ति के अनुसार द्वीतीय श्रेणी के कर्मचारी के रूप में होता है.
फाइनेंसियल एनालिस्ट का पद केंद्र और राज्य सरकार के वित्तीय से जुड़े मंत्रालयों एवं विभागों, सावर्जनिक क्षेत्र के बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सरकारी कंपनियों), विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, फाइनेशियल रिसर्च संस्थानों, आदि में होता है. फाइनेंसियल एनालिस्ट का पद संबंधित विभाग की रिक्ति के अनुसार द्वीतीय श्रेणी के कर्मचारी के रूप में होता है. फाइनेंसियल एनालिस्ट द्वारा संबंधित विभाग के वित्तीय लेन-देन, वित्तीय स्थिति, आदि का विश्लेषण और रिपोर्टिंग के कार्य किये जाते हैं. बैंकिंग संस्थानों में फाइनेंसियल एनालिस्ट का कार्य होता है कि वह विभिन्न वित्तीय उत्पादों के लिए नीतियों के निर्माण और उनकी सफलता या विफलता का विश्लेषण करे और आवश्यक फेर-बदल के लिए सुझाव दे.
फाइनेंसियल एनालिस्ट की भूमिका वित्तीय मामलों से जुड़े विभागों या संस्थानों में फाइनेंशियल डेटा के विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण होती है. इसलिए फाइनेंसियल एनालिस्ट बनने के लिए आवश्यक स्किल्स में से जरूरी है कि आपको एकाउंट्स, फाइनेंस से जुड़े ऑफिशियल कार्यों एवं दायित्वों का पूरी जानकारी हो, संगठन के वित्तीय उद्देश्यों के अनुसार नीतियों और उत्पादों के लिए आवश्यक नीति-निर्माण आदि में पारंगत होना चाहिए और संबंधित कंप्यूटर एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, ईआरपी, स्प्रेडशीट, आदि को चलाने में सक्षम होना चाहिए.
फाइनेंसियल एनालिस्ट के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?
फाइनेंसियल एनालिस्ट बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से गणित विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही, बिजनेस, एकाउंटिंग, फाइनेंस या स्टैटिस्टिक्स, इकनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए. आइसीएफआइ से सीएफए कार्यक्रम उत्तीर्ण उम्मीदवार भी फाइनेंसियल एनालिस्ट के आवेदन कर सकते हैं. चार्टर्ड एकाउंटेंसी, कॉस्ट एण्ड वर्क्स एकाउंटेंसी, कंपनी सेक्रेट्रीशिप, जैसे पाठ्यक्रमों के बाद भी फाइनेंसियल के पद के लिए आवेदन किया जा सकता है.
फाइनेंसियल एनालिस्ट के लिए कितनी है आयु सीमा?
फाइनेंसियल एनालिस्ट बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो. हालांकि, कुछ संस्थानों में अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष या अधिक भी हो सकती है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है.
फाइनेंसियल एनालिस्ट के लिए चयन प्रक्रिया
फाइनेंसियल एनालिस्ट के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है. कुछ मामलों में संबंधित संस्थान उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शैक्षणिक रिकॉर्ड और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर ही कर सकता है.
कितनी मिलती है फाइनेंसियल एनालिस्ट को सैलरी?
बैंकों में फाइनेंसियल एनालिस्ट के पद (सीनयर मैनेजर–एफए स्तर) पर रु. 42020 - 51490/- की सैलरी दी जाती है. वहीं, राज्य सरकारों के विभागों एवं संस्थानों में वेतनमान संबंधित राज्य के समकक्ष स्तर पर निर्धारित वेतनमान के अनुसार दिया जाता है जो कि राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है.
फाइनेंसियल एनालिस्ट की कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?
फाइनेंसियल एनालिस्ट का पद केंद्र और राज्य सरकार के वित्तीय से जुड़े मंत्रालयों एवं विभागों, सावर्जनिक क्षेत्र के बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सरकारी कंपनियों), विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, फाइनेशियल रिसर्च संस्थानों, आदि में होने के कारण इस पद के लिए रिक्तियां समय-समय पर इन्हीं संस्थानों में समय-समय पर निकलती रहती हैं. इन सभी रिक्तियों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है.
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.
