This is an archived article last updated on Mar 13, 2018. The information may be outdated.

जानें फायरमैन बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

Last Updated: Mar 13, 2018, 19:05 IST

फायरमैन का पद केंद्र और राज्य सरकार के अग्निशमन सेवाओं, विभिन्न विभागों और रक्षा सेनाओं और अर्धसैनिक बलों, जैसे – आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, बीएसएफ, आइटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, आदि में सिविलयन के रूप में होता है. फायरमैन का कार्य होता है कि वह अग्निशमन से जुड़े मामलों की देख-रेख करे, आवश्यक उपकरणों का रख-रखाव करे और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे ताकि जान-माल की नुकसान न हो या न्यूनतम हो.

How to become a Fireman
How to become a Fireman

फायरमैन का पद केंद्र और राज्य सरकार के अग्निशमन सेवाओं, विभिन्न विभागों और रक्षा सेनाओं और अर्धसैनिक बलों, जैसे – आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, बीएसएफ, आइटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, आदि में सिविलयन के रूप में होता है. फायरमैन का कार्य होता है कि वह अग्निशमन से जुड़े मामलों की देख-रेख करे, आवश्यक उपकरणों का रख-रखाव करे और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे ताकि जान-माल की नुकसान न हो या न्यूनतम हो. साथ ही फायरमैन की जिम्मेदारी होती है कि वह सहकर्मियों को समय-समय पर आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षण दे और मॉक-ड्रिल का आयोजन करे. फायरमैन बनने के लिए आवश्यक स्किल्स में से जरूरी है कि आपको फुर्ती के साथ द्रुत गति से काम निपटाने और अत्यधिक काम के दबाव में धैर्य के साथ काम करने में निपुण होना चाहिए.

फायरमैन के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?

फायरमैन बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही, उम्मीदवार को सभी प्रकार के फायर एक्टींग्विशर्स, होज फिटिंग और फायर एप्लाइंसेस व उपकरणों, फायर इंजन, ट्रेलर, पम्प, फोम ब्रांचेस को चलाने में सक्षम होना चाहिए. फायरमैन को फर्स्ट-ऐड फायर फाइटिंग अप्लाइंसेस और ट्रेलर फायर पम्प के इस्तेमाल और रख-रखाव में दक्ष होना चाहिए. अलग-अलग तरह से आगजनी के मामलों से निपटने के तरीकों से प्रशिक्षित होना चाहिए. सिविल या डिफेंस फायर ब्रिगेड में कार्य कर चुके उम्मीदवारों को वरीयता दी जाती है.

 

फायरमैन के लिए शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक स्किल्स के साथ-साथ जरूरी फिजिकल मेजरमेंट से संबंधित योग्यता भी होनी चाहिए, जो कि निम्नलिखित है –

  • ऊंचाई- 165 सेमी. (अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को 2.5 सेमी की छूट दी जाती है)
  • सीना- 81.5 सेमी.(सामान्य स्थिति में)
  • सीना- 85 सेमी. (फुलाकर)
  • वजन- 50 किलो.

फायरमैन के लिए कितनी है आयु सीमा?

फायरमैन बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच हो. हालांकि, कुछ संस्थानों में अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होती है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है.

फायरमैन के लिए चयन प्रक्रिया

फायरमैन के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शारीरिक दक्षता परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाता है. हालांकि, रिक्तियों के अनुरूप यदि कम संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं तो संबंधित संस्थान उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए लिखित परीक्षा का भी आयोजन कर सकता है. फायरमैन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल एंडयोरेंस टेस्ट) में निम्नलिखित टेस्ट होते हैं –

  • 6 मिनट में 1.6 किलो मीटर की दौड़
  • 96 सेकंड में 63.5 किलो वजन 183 मीटर तक ढोने की क्षमता
  • लम्बी कूद (2.7 मीटर)
  • 3 मीटर वर्टीकल रोप पर क्लाइंब करने की क्षमता

यह भी पढ़ें : सामान्य ज्ञान सूची

कितनी मिलती है फायरमैन को सैलरी?

फायरमैन के पद पर छठे वेतन आयोग के पे-बैंड 1 के अनुरूप रु. 5200-19100 और ग्रेड पे 1900) के अनुसार सैलरी दी जाती है. जिन संगठनों में सातवां वेतन आयोग लागू किया जा चुका है वहां लेवल 1 के अनुरूप सैलरी दी जाती है.

फायरमैन की कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?

फायरमैन का पद केंद्र और राज्य सरकार के अग्निशमन सेवाओं, विभिन्न विभागों और रक्षा सेनाओं और अर्धसैनिक बलों, जैसे – आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, बीएसएफ, आइटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, आदि में सिविलयन के रूप में होता है इसलिए इस पद के लिए रिक्तियां समय-समय पर इन्हीं राज्य सरकार के अग्निशमन सेवाओं, रक्षा सेनाओं औऱ अर्ध-सैनिक बलों में समय-समय पर निकलती रहती हैं. इन सभी रिक्तियों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है.

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 13, 2018, 18:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News