7वां वेतन आयोग के बाद जानें क्या होगी उत्तर प्रदेश पुलिस बल में सैलरी स्ट्रक्चर? विस्तृत जानकारी
वैसे तो सभी प्रदेशों में पुलिस के विभिन्न पदों के लिए वेतन स्ट्रक्चर अलग-अलग हुआ करता है पर यहाँ हम आपको बता रहे हैं कि केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल में क्या है सैलरी स्ट्रक्चर. तो आइए दोस्तों आज हम सब इस आर्टिकल में माध्यम से ये जानने का प्रयास करते हैं
वैसे तो सभी प्रदेशों में पुलिस के विभिन्न पदों के लिए वेतन स्ट्रक्चर अलग-अलग हुआ करता है पर यहाँ हम आपको बता रहे हैं कि केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल में क्या है सैलरी स्ट्रक्चर. तो आइए दोस्तों आज हम सब इस आर्टिकल में माध्यम से ये जानने का प्रयास करते हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में विभिन्न पदों के लिए क्या है सैलरी, ग्रेड वेतन तथा अन्य अलाउंसेस या भत्ते. तो सबसे पहले बात करते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के वेतन तथा उसके ग्रेड पे के बारे में -
उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल के लिए वेतनमान - जहाँ तक बात है उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल के सैलरी की तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB-यूपी पुलिस) के मुताबिक पुलिस कांस्टेबल के लिए जारी वेतन सूची में पुरानी सैलरी तथा ग्रेड पे इस प्रकार है -
वेतनमान - 5200 - 20200 / रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 2000 रूपए प्रति महीने .
सातवें पे स्केल के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के वेतन तथा उसके ग्रेड पे के बारे में.
7वें वेतन आयोग के अनुसार कांस्टेबल की सैलरी - नए वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 रुपया हो गया है. (हाल में उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कॉन्सटेबल पदों के लिए अधिसूचना इसी वेतनमान पर आधारित है.)
हेड कांस्टेबल - वेतनमान - 5200 - 20200 / रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 2400.
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 15,600 - 60,600 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 9,400 रूपए प्रति माह है.
हेड कांस्टेबल ( ड्राईवर ) - वेतनमान - 5200 - 20200 / रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 2400.
7वें वेतन आयोग के अनुसार हेड कांस्टेबल ( ड्राईवर ) की सैलरी भी - 15,600 - 60,600 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 9,400 रूपए प्रति माह हो जाती है.
दरोगा / सब इंस्पेक्टर
दरोगा / सब इंस्पेक्टर - 9,300 - 34,800 / रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 4200 होती थी
7वें वेतन आयोग के लागू होने की बात करें तो उसके अनुसार दरोगा / सब इंस्पेक्टर की सैलरी - 27,900 -1,04,400 / रूपए प्रति माह हो जाती है.
ASI या असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर -
पुलिस में इस पद का विशेष महत्व होता है. असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर का सहायक पद होता है तथा इसके लिए भी भर्ती की प्रक्रिया दरोगा तथा कांस्टेबल के समान हीं हुआ करती है. परन्तु जहाँ तक बात सैलरी की है तो असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर की सैलरी/ग्रेड पे दरोगा तथा कांस्टेबल की सैलरी से भिन्न हुआ करती है.
सरकार द्वारा जारी पुरानी वेतन सूची के अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक का वेतनमान तथा ग्रेड पे इस प्रकार है -
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर - वेतनमान - 5200 - 20200 / रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 2800.
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 60,600 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 10,400 प्रति माह
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर. / सब इंस्पेक्टर वायरलेस ऑपरेटर - वेतनमान - 9300 - 34800 / रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 4200.
7वें वेतन आयोग के लागू होने की बात करें तो उसके अनुसार सब इंस्पेक्टर वायरलेस ऑपरेटर की सैलरी 27,900 -1,04,400 / रूपए प्रति माह हो जाती है.
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ./ सब इंस्पेक्टर (रेडिओ टेक.) - वेतनमान - 9300 - 34800 / रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 4200 पर मंथ
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 27,900 -1,04,400 / रूपए प्रति माह.
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर / सब इंस्पेक्टर (स्टोरमैन टेक ) वेतनमान - 5200 - 20200 / रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 2800 प्रति माह
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 27,900 -1,04,400 / रूपए प्रति माह.
इंस्पेक्टर वेतनमान 9300 - 34800 / रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 4600 होती है.
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 27,900 से 1,04,400 तथा ग्रेड पे 13,800 प्रति माह.
एसीपी - 15600 - 39100 रूपए तथा ग्रेड पे - 5400
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 46,800 - 1,17,300 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 16,200 पर मंथ
डीसीपी - 15600 - 39100 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 7600 प्रति माह.
7वें वेतन आयोग के अनुसार डीसीपी की सैलरी - 46,800 - 1,17,300 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 19,800/ पर मंथ
डीसीपी डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस ( आईपीएस ) सेलेक्शन ग्रेड - 37400 - 67000 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 8700/ पर मंथ
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 46,800 - 1,17,300 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 19,800/ पर मंथ
डीसीपी ( आईपीएस) सीनियर टाइम स्केल - 15600 - 39100 ग्रेड पे - 6600
7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान - 46,800 - 1,17,300 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 19,800/ पर मंथ
डीसीपी ( आईपीएस) जूनियर टाइम स्केल - 15600 - 39100 ग्रेड पे - 5400
7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान - 46,800 - 1,17,300 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 19,800/ पर मंथ
पुरानी सैलरी स्ट्रक्चर के अनुसार एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस का वेतनमान - 37400 - 67000 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे - 8900 रूपए प्रति माह.
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 2,25,000 रूपए प्रति माह
जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस - 37400 - 67000 रूपए प्रति महीने तथा ग्रेड पे - 10000 प्रति माह.
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 1,12,000 से 2, 01,000 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 35, 000 पर मंथ
स्पेशल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस - 37400 - 67000 रूपए प्रति महीने तथा ग्रेड पे - 12000 प्रति माह.
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 1,12,000 से 2, 01,000 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 35, 000 पर मंथ
डीआईजी ( डिप्टी इंस्पेक्टर जेनरल) - 67,000 /
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 2,01,000 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 30,000 पर मंथ
आई जी (इंस्पेक्टर जेनरल) - पुराना वेतनमान 37400 - 67000 रूपए प्रति महीना
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 1,12,000 से 2, 01,000 रूपए प्रति माह तथा ग्रेड पे 35, 000 प्रति महीने
एडीजी (एडिशनल डाईरेक्टर जनरल) - 79,000 रूपए प्रति माह ( पुराना वेतनमान )
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 2,25,000 रूपए प्रति माह
कमिश्नर ऑफ़ पुलिस:
और आखिर में बात करते हैं पुलिस के सर्वोच्च पद यानि कमिश्नर ऑफ़ पुलिस के सैलरी की
कमिश्नर ऑफ़ पुलिस का पुराना वेतनमान - 80000 /
7वें वेतन आयोग के अनुसार - 2,50,000 प्रति माह
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.
