This is an archived article last updated on Jun 13, 2017. The information may be outdated.

राजस्थान में 550+ सरकारी नौकरियां: विश्वविद्यालय सहित अन्य विभागों में, शीघ्र करें आवेदन

Last Updated: Jun 13, 2017, 09:13 IST

राजस्थान में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है क्योंकि वर्तमान में राजस्थान सरकार के कई विभागों में 550+ पदों पर वेकेंसी निकली है.

राजस्थान में 550+ सरकारी नौकरियां: विश्वविद्यालय सहित अन्य विभागों में, शीघ्र करें आवेदन
राजस्थान में 550+ सरकारी नौकरियां: विश्वविद्यालय सहित अन्य विभागों में, शीघ्र करें आवेदन

Rajasthan Map राजस्थान में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है क्योंकि वर्तमान में राजस्थान सरकार के कई विभागों में 550+ पदों पर वेकेंसी निकली है और इन पदों के लिए 10 वीं/ 12 वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार जून, जुलाई के माह तक अप्लाई कर सकते हैं.

राजस्थान में मौजूद लेटेस्ट नौकरियों में जहां एक ओर एम्स, जोधपुर में सीनियर रेजिडेंट के 111 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, वहीँ दूसरी ओर, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में सहायक प्रोफेसर सहित अन्य 217 पदों के लिए आप 23 जून तक अप्लाई कर सकते हैं. राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की एक अन्य जॉब अधिसूचना में क्लर्क/ लिपिक सहित अन्य 169 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. राजस्थान पुलिस, जयपुर ने भी सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 34 पदों के लिए वेकेंसी निकली है. IIT, जोधपुर में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं.

राजस्थान में वर्तमान में निकले इन 550+ पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया उक्त विभागों और पदों के कार्य तथा अन्य आवश्यकताओं के अनुसार अलग-अलग है. अतः उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी योग्यता और रूचि के अनुसार किसी भी पद के लिये आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए लिंक ध्यान से पढ़ें. इन सभी पदों के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि जून और जुलाई के महीने तक है इसलिये उम्मीदवार समय रहते अपने आवेदन फॉर्म भरकर भेज दें और फिर अधिसूचना में उल्लिखित चयन प्रक्रिया के अनुसार होने वाली लिखित परीक्षा या इंटरव्यू की अच्छी तैयारी करें ताकि वे अपनी मन वांछित जॉब प्राप्त कर सकें. हम जागरण जोश की  ओर से आपको शुभकामनायें देते हैं.

राजस्थान में लेटेस्ट सरकारी नौकरियां: विस्तृत अधिसूचना लिंक 

एम्स, जोधपुर में सीनियर रेसीडेंट पदों की 111 वेकेंसी, शीघ्र करें आवेदन

राजस्थान इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अन्य 3 पदों के लिए निकल

राजस्थान विश्वविद्यालय भर्ती 2017, सहायक प्रोफेसर सहित अन्य 217 पदों के लिए 23 जून तक करें अप्लाई

राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में लिपिक सहित अन्य 169 पदों के लिए निकली वेकेंसी

सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम, जयपुर द्वारा 24 मेडिकल अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

राजस्थान पुलिस, जयपुर में सब इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर के 34 पदों के लिए निकली वेकेंसी

आईआईटी, जोधपुर में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य पदों के लिए निकली वेकेंसी

 


Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: Jun 13, 2017, 09:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News