Mukhyamantri Medhavi Vidhyarthi Yojna 2024: मध्य प्रदेश (एमपी) छात्रवृत्ति योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में अध्ययनरत छात्रों को विभिन्न स्तरों पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जाती है। वर्तमान में एमपी सरकार द्वारा दो योजनाएँ चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं के नाम हैं मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) और मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना (MMJKY Scholarship 2024)। छात्र आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल scholarshipportal.mp.nic.in या medhavikalyan.mp.gov.in पर इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Mukhyamantri Medhavi Vidhyarti Yojana की महत्वपूर्ण तिथियां
सत्र 2024-25 के लिए नए आवेदन 20 जुलाई 2024 से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। महत्वपूर्ण तिथियों के लिए तालिका देखें।
सत्र | अंतिम तिथि |
2023-24 या उससे पहले (Fresh और Renew) | 31 अगस्त, 2024 |
2024-25 (Fresh) | 12 दिसंबर, 2024 |
Mukhyamantri Medhavi Vidhyarthi Yojna Kya Hai?
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना क्या है? इस योजना के तहत राज्य के उन मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की है। जिनके 70% से अधिक अंक हैं या जिन्होंने CBSE या ICSE बोर्ड से 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार अपनी ओर से 1,50,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना हाइलाइट
छात्र नीचे दी तालिका में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2024 से संबधित सभी हाइलाइट देख सकते हैं:
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
इस योजना की शुरूआत किसने की | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने |
किसे मिलेगा लाभ | मध्यप्रदेश राज्य के 12वीं पास |
योजन का उद्देश्य | विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट |
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- छात्र को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी ने 12वीं कक्षा में एमपी बोर्ड के तहत 70% या CBSE और ICSE बोर्ड के तहत 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो।
- आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की सालाना आय 6 लाख रूपए या इससे कम होनी चाहिए।
- छात्र विश्व विद्यालय से ग्रेजुएट कर रहा हो।
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
- आधार कार्ड
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Medhavi Vidhyarthi Yojna के लिए आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन करने के चरण यहां दिए गए हैं: -
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक medhavikalyan.mp.gov.in/MMVY.aspx वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर “Application For MMVY Only” के बटन पर क्लिक करें।
- अब “REGISTER FOR ACADEMIC YEAR 2023-24(FRESH/RENEWAL)” पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- फिर “MMVY Portal Login” पर अपनी आईडी पासवर्ड करें करें और लॉगिन करें।
- “MMVY Registration Form” पेज ओपन होगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी को भरें।
- अब “Check For Validation” के पर क्लिक कर, फॉर्म को सब्मिट कर देना है।
- अंत में, भविष्य में जानकारी के लिए इसका एक प्रिंट लेकर रख लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation