This is an archived article last updated on May 6, 2025. The information may be outdated.

MP Board Result 2025 Result OUT: एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी, mpbse.nic.in पर है रिजल्ट लिंक

Last Updated: May 6, 2025, 13:34 IST

MP Board Result 2025 Result OUT: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म. मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या Jagranjosh पर जाकर रोल नंबर की मदद से देख सकते है।

 

MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित
MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें

MP Board Result 2025 Date OUT: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा, जागरण जोश पर उपलब्ध MP Board Result 2025 Direct Link के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है.

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

MPBSE 12th, 10th रिजल्ट 2025 हाई लाइट्स:

MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तारीख

6 मई 2025

MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का समय

जारी

MPBSE 12th परिणाम 2025 की तिथि

6 मई 2025

MPBSE 12th परिणाम 2025 का समय

जारी

MPBSE MP Board Result 2025: कब और कहाँ जारी होगा रिजल्ट?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025 के मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहाँ बतायी गयी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने परिणाम देख सकेंगे:

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in

इसके अलावा, छात्र MPBSE मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

MP Board Result 2025: इस तारीख तक आ सकते हैं नतीजे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 6 मई 2025 को जारी किया जा रहा है. ऐसे में राज्य के करीब 16 लाख छात्र-छात्राओं का लंबे समय से चल रहा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है.

Update- 07:07 PM, 05 May 2025

mpbse.nic.in रिजल्ट चेक करने के स्टेप:

  1. ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएँ 
  2. 10वीं, 12वीं, के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  4. 'Submit' या 'View Result' बटन पर क्लिक करें.
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

Update- 07:00 AM, 03 May 2025

MP Board Class 10th 12th Result Official Websites

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा परिणाम 2025 रोल नंबर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक।

  • www.mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in

Update- 10:10 AM, 04 May 2025

MP Board Result Kab Aayega एमपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट कब आएगा?

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 मई के पहले सप्ताह में किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

Update- 06:17 AM, 01 May 2025

MP Board Result 2025 Date: 16.60 लाख छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 16,60,252 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 7,06,475 और कक्षा 10वीं में 9,53,777 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब सभी स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है, जो बहुत जल्द जारी किया जाने वाला है।

Update- 06:01 AM, 01 May 2025

MPBSE MP Board Result 2025 Date पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स?

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसके रिजल्ट में कंपार्टमेंट लिखा आएगा। ऐसे में पास होने के लिए उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर सफल होना जरूरी होगा।

Update- 11:37 AM, 30 April 2025

MP Board 10th 12th Result 2025 Date: एमपी बोर्ड रिजल्ट पर क्या है ताज़ा अपडेट?

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर जल्द ही एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है, जिसमें रिजल्ट की तारीख और समय की पूरी जानकारी दी जाएगी। छात्र इस नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें पता चल सके कि परिणाम किस दिन और कितने बजे जारी किया जाएगा।

Update- 10:11 AM, 30 April 2025

MP Board Result 2025 Date: जल्द जारी होगा रिजल्ट, नोटिफिकेशन 

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर कभी भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। छात्र-छात्राएं रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि परिणाम कभी भी घोषित किया जा सकता है।

Update- 8:33 AM, 30 April 2025

MPBSE MP Board Result 2025 Date kab aayega: एमपीबीएसई कैसे जारी करेगा रिजल्ट?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का अलग-अलग उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार परिणाम, टॉपर्स की सूची और टॉपर्स को दिए जाने वाले पुरस्कारों की जानकारी साझा की जाएगी।

Update- 8:27 AM, 30 April 2025

MP Board Class 10th Result 2025 कब आएगा?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा 1 मई से 7 मई के बीच की जा सकती है।

MP Board Class 12th Result 2025 कब आएगा?

MP Board Class 12th Result 2025 Kab Aayega: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 से 7 मई के बीच कभी भी MP Board 12th Result 2025 घोषित किया जा सकता है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अधिकारियों को जल्द रिजल्ट जारी करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं.

 2025 MP Board Result: पास होने के लिए कितने नंबर है जरुरी: 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% नंबर लाने जरुरी है. यदि किसी छात्र के एक या दो विषयों में कम नंबर मिलते है तो, ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने अंको में सुधार क्र सकते है.

MP Board 10th, 12th Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट

mpbse.nic.in

mpresults.nic.in

MPBSE Result 2025 Kab Aayega: इस साल MP बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के कुल 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था.

MP Board Result 2025 कैसे होगा जारी?

बोर्ड रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसमें निम्न जानकारियां साझा की जाएंगी:

  • कुल पास प्रतिशत
  • जिलेवार पास प्रतिशत
  • लड़कों व लड़कियों का पास प्रतिशत
  • टॉपर्स के नाम
  • टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कार

MP Board Result 2025 ऐसे करें चेक – शॉर्ट स्टेप गाइड:

MP Board Result 2025 KAISE CHECK KAREN: छात्र यहां दिए गए स्टेप से अपना रिजल्ट देख सकते है-

  1. MPBSE की वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं.
  2. "MP Board 10th/12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
  4. ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
  6. भविष्य के लिए प्रिंटआउट संभाल कर रखें.

SMS से कैसे चेक करें मार्कशीट:

SMS se kaise dekhen mp board result: एमी बोर्ड रिजल्ट 2025 में शामिल छात्र, अपने मोबाइल से अपना स्कोर कार्ड देख सकते है.  कक्षा 10वीं  के छात्र मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE10 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें. वहीं 12वीं के छात्र  MPBSE12 रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेजें.  

छात्र यहाँ MP Board Result 2025 से जुड़ी हर जरूरी और लेटेस्ट अपडेट्स देख सकते हैं.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 6, 2025, 13:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News