This is an archived article last updated on Sep 4, 2017. The information may be outdated.

अलर्ट सिविल जज के 94 पदों के लिए कल तक ही कर सकते आवेदन

Last Updated: Sep 4, 2017, 09:01 IST

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने सिविल जज वर्ग – 2 के 94 पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं.

MP High Court Jabalpur Recruitment 2017
MP High Court Jabalpur Recruitment 2017

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने सिविल जज वर्ग – 2 के 94 पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 5 सितंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 5 अगस्त, 2017
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 5 सितंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक
  • आवेदन में गलती सुधारने के लिए अंतिम तिथि: 5 सितंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक
  • ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 8 अक्टूबर, 2017 (रविवार)
  • मुख्य परीक्षा की तिथि: बाद में अधिसूचित की जायेगी.

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में पदों का विवरण:

  • सिविल जज वर्ग – 2 (राजपत्रित): 94 पद

उम्मीदवार इन पदों का श्रेणी वार विभाजन नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.

सिविल जज वर्ग 2 के पदों के लिए वेतनमान:

रु. 27700 – 770 – 33090 – 920 – 40450 – 1080 – 44770 और प्रचलित दर के अनुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते.

सिविल जज वर्ग 2 के पदों के लिए पात्रता मानदंड:

सिविल जज वर्ग 2 के पदों के लिये शैक्षिक योग्यता:

उमीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.

सिविल जज वर्ग 2 के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा (1.1.2018 को):

  • 21 – 35 वर्ष (सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है.)

सिविल जज वर्ग 2 के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारम्भिक परीक्षा/ मुख्य परीक्षा/ इंटरव्यू में उनिके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

सिविल जज वर्ग 2 के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार 5 सितंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक इन पदों के लिए वेबसाइट www.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भविष्य के सन्दर्भ के लिए सबमिट किये गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और परीशा शुल्क की रसीद का प्रिंटआउट अपने पास रखें.

सिविल जज वर्ग 2 के पदों के लिए परीक्षा शुल्क:

  • सभी आवेदक (सामान्य वर्ग एवं मध्प्रदेश राज्य के बाहर के निवासी): रु. 1000/-
  • मध्प्रदेश राज्य के निवासी केवल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार: रु. 800/-

सिविल जज वर्ग 2 के पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना 

 

 

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: Sep 4, 2017, 09:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News