MP TET Varg 2 Result 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी टेट वर्ग 2 रिजल्ट 2023 रिलीज कर दिया है। एमपीटीईटी मिडिल स्कूल परीक्षा 2 से 19 मई 2023 तक विभिन्न केद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा देने वाले छात्र एमपीटीईटी मिडिल स्कूल परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।MPTET मिडिल स्कूल (वर्ग 2) रिजल्ट 2023 एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना एमपी एमएसटीईटी परिणाम 2023 देख सकते हैं।
MP TET Varg 2 ka Result Download link
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाए बिना भी एमपी टीईटी मार्क्स देख सकते हैं। उन्हें बस दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा और अपना आवेदन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
MP TET Varg 2 Result 2023 Download | यहां क्लिक करें |
MP TET Varg 2 Result 2023 कैसे चेक करें?
एमपीटीईटी वर्ग 2 परीक्षा रिजल्ट 2023 ऑनलाइन देखने के लिए, उम्मीदवारों को दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- विभाग के आधिकारिक पोर्टल यानी esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज दिख रहे "रिजल्ट सेक्शन" पर क्लिक करें।
- फिर "एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2023" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें।
- आगे उपयोग के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट लें।
esb.mp.gov.in Result 2023 हाइलाइट
संगठन | मध्य प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) |
---|---|
पोस्ट नाम | प्राथमिक शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा |
वर्ग | रिजल्ट |
स्टेट्स | रिलीज |
एमपी टीईटी परीक्षा तिथि 2023 | 02 मई 2023 |
एमपी टीईटी रिजल्ट 2023 | 4 जुलाई 2023 |
वैधता | 02 वर्ष |
नौकरी करने का स्थान | मध्य प्रदेश |
परीक्षा स्तर | राज्य |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://esb.mp.gov.in/ |
एमपी टेट वर्ग 2 मार्कशीट 2023 पर दी गई जानकारी
- नाम
- लिंग
- जन्मतिथि
- वर्ग
- परीक्षा में प्राप्त अंक
- परीक्षा योग्यता स्थिति
एमपीटीईटी रिजल्ट 2023 कट-ऑफ मार्क्स
एमपी टेट परीक्षा 2023 पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों के बारे में आपको पता होना चाहिए। नीचे दी गई तालिका में, आप श्रेणी-वार एमपीटीईटी कट-ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।
वर्ग | एमपी टेट 2023 न्यूनतम कट-ऑफ अंक (Marks) |
---|---|
जनरल | 60% (कुल 150 अंकों में से 90 अंक) |
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस | 55% (कुल 150 अंकों में से 82 अंक) |
एमपी टेट रिजल्ट 2023 डेट
मध्य प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी टीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार यहां दी गई तालिका में परिणाम से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
आयोजन | तारीख |
---|---|
एमपीटीईटी परीक्षा तिथि 2023 | 2 मई 2023-19 मई 2023 |
MPPEB TET परिणाम 2023 दिनांक | 4 जुलाई 2023 |
एमपीटीईटी उत्तर कुंजी दिनांक 2023 | 23 मई 2023 |
एमपीटीईटी पंजीकरण प्रारंभ | 30 जनवरी 2023 |
MPPEB TET परीक्षा तिथि 2023
एमपी टीईटी वर्ग 2 परीक्षा का आयोजन 2, 3, 9, 10, 11, 16, 17, 18 और 19 मई 2023 को विभिन्न केद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के तहत मध्य प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षकों की भर्ती करना है। इस एमपी टेट परीक्षा के लिए लगभग 4,50,000 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। एमपी टेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।
एमपी टीईटी परीक्षा 2023 के बाद क्या
परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार राज्य के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें सरकारी शिक्षक नौकरियों पर दैनिक अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation