MP TET Varg 3 Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने एमपी टीईटी वर्ग 3 का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जिन्होंने मध्य प्रदेश प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) 2024 दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या (Application No) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
esb.mp.gov.in MP TET Result 2025 Link
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने 10 से 30 नवंबर 2024 के बीच अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर MP TET परीक्षा करवाई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें | MP TET Varg 3 Scorecard 2025 Link |
MP TET 2025 Minimum Qualifying Marks क्या है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को MPTET परीक्षा पास करने के लिए 150 में से कम से कम 90 अंक (यानी 60%) लाने होंगे। वहीं, आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC/दिव्यांग) के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 150 में से कम से कम 75 अंक (यानी 50%) लाने होंगे।
कैटेगरी | न्यूनतम योग्यता प्रतिशत (Minimum Qualifying Percentage) | पास अंक (150 में से) |
---|---|---|
General | 60% | 90 |
SC/ST/OBC/PWD | 50% | 75 |
MP TET Result 2025: मध्य प्रदेश प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट
एमपी टीईटी वर्ग 3 का रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है। इसमें उम्मीदवार के अंक, पास/फेल स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। सिर्फ वही उम्मीदवार, जो परीक्षा में पास होंगे, उन्हें एमपी टीईटी पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा। मध्य प्रदेश प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम के बारे अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे में तालिका देखें:
संगठन का नाम | मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) |
परीक्षा का नाम | मध्य प्रदेश प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2024 |
पद का नाम | प्राथमिक स्कूल शिक्षक |
एमटी टीईटी परीक्षा तिथि 2025 | 10 से 30 नवंबर 2024 |
एमटी टीईटी परिणाम 2025 तिथि | 4 मार्च 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP TET वर्ग 3 रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
MP TET वर्ग 3 (प्राथमिक शिक्षक) रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- 'Result' अनुभाग पर क्लिक करें।
- 'Primary School Teacher Eligibility Test - 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application No और Date of Birth दर्ज करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation