MPESB Nursing Officer Answer Key 2026: जल्द जारी होगी आंसर-की, esb.mp.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक

Last Updated: May 16, 2026, 11:35 IST

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026: एमपीईएसबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नर्सिंग ऑफिसर के पदों की भर्ती की परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026
MPESB Nursing Officer Answer Key 2026

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नर्सिंग ऑफिसर के पदों की भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा 15 मई 2026 को दो शिफ्ट में (पहली शिफ्ट - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट - दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत कुल 2317 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

एमपीईएसबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नर्सिंग ऑफिसर की सीबीटी परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

पद का नाम 

नर्सिंग ऑफिसर 

रिक्त पदों की संख्या 

2317

परीक्षा का नाम 

नर्सिंग ऑफिसर सीबीटी परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

15 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित 

आंसर-की जारी होने की तिथि

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

  • MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर-की में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: UP Home Guard Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार, इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट!

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 16, 2026, 11:35 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News