MPPTCL भर्ती 2017, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 19 पदों के लिए 2 अगस्त तक करें अप्लाई
मध्य प्रदेश विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी (MPPTCL) के एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

मध्य प्रदेश विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी (MPPTCL) के एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. पात्र उम्मीदवार 02 अगस्त 2017 तक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन की आरंभिक तिथि - 18 जुलाई 2017
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि - 02 अगस्त 2017
• आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि - 05 अगस्त 2017
• दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार - 28 अगस्त 2017
• एमपी ऑनलाइन वेबसाइट पर अंतिम योग्यता सूची का प्रदर्शन - 05 सितंबर 2017
MPPTCL में पदों का विवरण:
• एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) (रेगुलर) (क्लास -2) - 19 पद
एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.E / B.Tech या विद्युत या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में समकक्ष डिग्री हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आयु सीमा - 45 वर्ष
एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन शुल्क:
आवेदन शुल्क – रु. 700 / - (गैर-वापसीयोग्य)
MPPTCL में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार 02 अगस्त 2017 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन सकते हैं. उम्मीदवारों को भविष्य में संदर्भ के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रिंट आउट अपने पास रखने की सलाह दी जाती है.
MPPTCL की विस्तृत अधिसूचना यहां देखें
वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे में पैरा मेडिकल पदों के लिए करें आवेदन, सिर्फ इंटरव्यू से होगी भर्ती
SPA, भोपाल में क्लिनिकल मनोविज्ञानी (महिला) के पद के लिए 21 जुलाई को होगा इंटरव्यू
