Nainital Bank admit card 2024 OUT: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर ग्रेड/स्केल I, आईटी-ऑफिसर ग्रेड स्केल I, मैनेजर आईटी ग्रेड स्केल-II और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) ग्रेड/स्केल-II की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड nainitalbank.co.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इन पदों के लिए आवेदन किय था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा 22 सितंबर, 2024 को निर्धारित है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 20 पद प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए, 2 पद आईटी अधिकारियों के लिए, 2 पद मैनेजर आईटी के लिए और 1 पद चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए हैं।
नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक
नैनीताल बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), IT ऑफिसर, मैनेजर-IT और चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद के लिए नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड 2024 लिंक आधिकारिक साइट पर एक्टिव कर कर दिया है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए लॉगिन आईडी पासवर्ड का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:
Nainital Bank Admit Card Link |
Nainital Bank Admit Card 2024: नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड हाइलाइट
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए, नैनीताल बैंक अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी करेगा। नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड 2024 के बारे में सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती हैं:
संगठन का नाम | नैनीताल बैंक |
पद | पीओ, आईटी अधिकारी, प्रबंधक आईटी और सीए |
रिक्त पद | 25 |
नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड 2024 रिलीज की तारीख | 11 सितंबर 2024 |
नैनीताल बैंक 2024 परीक्षा तिथि 2024 | 22 सितंबर 2024 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण | पंजीकरण/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि |
Nainital Bank Admit Card 2024 डाउनलोड कैसे करें?
नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “रिक्रूटमेंट” टैब पर जाएं।
- “प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), आईटी ऑफिसर, मैनेजर-आईटी, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए अधिसूचना” के अंतर्गत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation