NEET UG 2026 Admit Card: जल्द जारी होगा Admit Card, यहां से जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Apr 20, 2026, 17:17 IST

NEET 2026 का एडमिट कार्ड अप्रैल के अंत तक जारी होने की पूरी संभावना है। छात्र एडमिट कार्ड जारी होने से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करते रहे। छात्र 3 मई, 2026 से शुरू होने वाले इन एग्जाम के लिए टाइम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG 2026 Admit Card Out Soon
NEET UG 2026 Admit Card Out Soon

NEET UG 2026 Admit Card Out: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 ककी तैयारी र रहे लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा एग्जाम की डेट 3 मई 2026 तय की गई है। अब छात्र अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, NTA एडमिट कार्ड अप्रैल के आखिरी हफ्ते में, संभवतः 29 अप्रैल, 2026 के आसपास जारी कर सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें।

यह महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी एडमिट कार्ड भारत भर के 20 लाख से अधिक मेडिकल छात्रों के लिए ऑफिशियल प्रवेश पास है। NTA 2026 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। साथ ही, एग्जाम हॉल में एडमिशन के लिए इस हॉल टिकट की भौतिक प्रति अनिवार्य है। 

NEET UG 2026: एक नजर में महत्वपूर्ण जानकारी

छात्र नीचे दी गई टेबल में एग्जाम और एडमिट कार्ड से संबंधित मुख्य डेट्स दी गई हैं:

इवेंट  डिटेल्स 
एग्जाम की डेट 3 मई, 2026
एग्जाम का टाइम  दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट अप्रैल का आखिरी हफ्ता (संभावित 29 अप्रैल)
ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in
एडमिट कार्ड के लिए आवश्यक एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB)

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, आप इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

1. NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'NEET UG 2026 Admit Card' वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन फिल करें।

4. 'Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और एग्जाम के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर लें।

महत्वपूर्ण निर्देश: एग्जाम के दिन साथ ले जाना न भूलें

एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए केवल एडमिट कार्ड पर्याप्त नहीं है। सुनिश्चित करें कि आप निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जा रहे हैं:

  • एडमिट कार्ड: रंगीन प्रिंटआउट (जिसमें स्पष्ट फोटो हो)।
  • फोटो: एप्लीकेशन फॉर्म पर लगाई गई पासपोर्ट साइज फोटो (कम से कम 2 अतिरिक्त कॉपी)।
  • आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस (मूल प्रति)।
  • स्वयं-घोषणा पत्र: यदि एडमिट कार्ड के साथ अटैच है, तो उसे हस्ताक्षर करके साथ रखें।

यहां भी पढ़े: NEET PG 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू! जानें एग्जाम डेट, फीस और रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 20, 2026, 17:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News